Saturday, March 14, 2026
HomeYojnaप्रधानमंत्री आवास योजना का लंबित अनुदान शीघ्र मिले
spot_img

प्रधानमंत्री आवास योजना का लंबित अनुदान शीघ्र मिले

प्रधानमंत्री आवास योजना का लंबित अनुदान शीघ्र मिले

भाजपा कामगार मोर्चा ने मुख्याधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सौ. ज्योत्सना वानखेडे:
भाजपा कामगार मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजय दुबे ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के लंबित अनुदान को लेकर मुख्याधिकारी श्री विशाल वाघ से मुलाकात,चर्चा कर निवेदन दिया. इस मौके पर कामगार नेता भास्कर पेंदोर मौजूद थे. मुख्याधिकारी ने कहा कि मंत्रालय स्तर पर पत्राचार शुरु है.कुछ अनुदान आया है, कुछ एक माह के भीतर प्राप्त होने की उम्मीद है.प्राप्त होते ही भुगतान कर दिया जाएगा.
दरअसल बल्लारपुर अनेक नागरिकों का वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था तदनुसार अनुसार उन्हें 5 अगस्त 2019 को नगर परिषद के माध्यम से घरों के निर्माण की अनुमति दी गई थी,निर्माण शुरू कर भी दिया था.पहली किश्त  1 अगस्त 2019 को 60,000 हजार रूपये दिये जाने के बाद अब तक उन्हें सरकार की ओर से कोई भी शेष किश्त नहीं मिली है. इस अवधि में किसी का मकान अधूरा बना है तो किसी ने कर्ज लेकर अपना निर्माण पूर्ण किया है. कोई किराये के कमरे में रह रहा है जिससे  सभी आर्थिक संकट में आ गए हैं.जिससे उनकी दयनीय हो गई है
Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page