श्रेयश वानखेडे:
विकासपुरूष मा.ना.श्री. सुधीरभाऊ मुंनगटीवार (वन,सांस्कृतिक कार्य व मस्त्यव्यवसाय मंत्री,महाराष्ट्र राज्य)के नेतृत्व में ताडोबा महोत्सव के माध्यम से आयोजित “सेव दा टाइगर” कार्यक्रम लिया गया। भारतीय जनता पार्टी,बल्लारपुर के मार्गदर्शक नेता आदरणीय श्री.चंदनसिंह चंदेल (माजी,अध्यक्ष, वन विकास महामंडल,महाराष्ट्र)के एवं मा.श्री.हरीश शर्मा (जिलाध्यक्ष, भाजपा,चंद्रपुर ग्रामीण) मार्गदर्शन में दि:-24/02/2024, शनिवार को श्री.सतीश कनकम (संचालक,जय शिवराय वाघ नृत्य ग्रुप,बल्लारपुर) ने अपने वाघ नृत्य ग्रुप को लेकर मुंबई रवाना हुए और मुंबई के ऑरिका हॉटेल में दि:-26/02/2024 को मिस वर्ल्ड के प्रतियोगीओ के समक्ष ताडोबा महोत्सव के माध्यम से आयोजित “सेव दा टाइगर” कार्यक्रम में बल्लारपुर के जय शिवराय वाघ नृत्य ग्रुप ने अपने वाघ नृत्य के जरिये सभी को मंत्रमुग्ध किया। आदरणीय श्री.सुधीरभाऊ मुनगंटीवार ने हमेशा से ही चंद्रपुर के इस “वाघ नृत्य” को, यह जो कि विदर्भ की लोककला है जो आज लुप्त हो रही है। श्री.सुधीरभाऊ उन कलाकारों को मदत करते हैं और उनके के इस कला संवर्धन करने में भी उनकी हर संभव मदत भी करते हैं। उन्हें जिल्हे के छोटे-बड़े कार्यक्रमो में प्रमुखता से अवसर देकर उन्हें अपनी कला दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं। इस बार तो इस वाघ नृत्य को इंटरनेशनल मंच पर मुंबई में अवसर देकर इस कला को एवं इस से जुड़े कलाकारों को सम्मानित किया। इस भव्य कार्यक्रम में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लेने वाले लगबग 120 देशों के विश्वसुंदरियों एवं प्रतिष्ठित लोगों ने सहभाग लिया और ताडोबा महोत्सव के माध्यम से “सेव दा टाइगर” का प्रण भी लिया।
इस लोक कला “वाघ नृत्य” को इंटरनेशनल मंच पर मुंबई में अवसर प्रदान कर इस कला को एवं इस से जुड़े कलाकारों को सम्मानित करने के लिए जय शिवराय वाघ नृत्य ग्रुप,बल्लारपुर के संचालक श्री.सतीश कनकम ने आदरणीय श्री.सुधीरभाऊ मुनगंटीवार का कोटी कोटी आभार माना।