Wednesday, September 16, 2026
spot_img
HomeFestivalsहक सैलानी के नारों से गूंज उठी सास्ती, शेर व टंट्या भील...

हक सैलानी के नारों से गूंज उठी सास्ती, शेर व टंट्या भील के नृत्यों ने लुभाया

हक सैलानी के नारों से गूंज उठी सास्ती, शेर व टंट्या भील के नृत्यों ने लुभाया

श्रेयश वानखेडे:
चंद्रपुर जिले के राजुरा तहसील में आने वाले सास्ती गाँव में हजरत बाबा सैलानी शाह का पांचवा उर्स धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर सैलानी दरबार सास्ती की ओर से बबनराव धानोरकर, नुरखान पठान, किशोर माडगुलवार, जावेद साहब, प्रशांत मेश्राम और दरबार के खादिम नले गुरुजी अलमारूफ रहमान अलीशाह का सत्कार तथा गाँव के मेधावी छात्र  साक्षी विजय चन्ने, वैष्णवी मारोती जिवतोडे, तृणाल भाविदास बुटले और अधर्व अनिल बोनगिरवार को स्मृतिचिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर सन्मानित किया गया. शाम 6 बजे बाजे-गाजे के साथ शेर और टंट्या समवेत जुलूस निकाला गया. गली-गली में जुलूस को घुमाया गया. इस दौरान पूरा गांव परिसर ‘या सैलानी, हक सैलानी’ के नारों से गूंज उठा.
उर्स शरीफ के जुलूस में गाँव के आशिक तो शामिल हुए ही,इसके अलावा कई गांवों के चाहनेवालों ने भी शिरकत कर हाजरी लगाई. अंत में दरबार पहुँच कर परचम कुशाई और चादर पोशी हुई.रात में 8 बजे लंगर शुरु हुआ. दरबार में गयासुद्दीन कव्वाल ने समा बांधी. बाबा के गीतों पर दर्शक नाचते हुए कव्वाली का आनंद उठाते रहें. आयोजन की सफलता के लिए सीनू पेरलावर, सतीश नले, तुषार रोगे, विकास पेटकर, सांगपाल नगराले, अविनाश ठाकरे, लिंग, बुटले, अरुण मेहर और मनोहर रोगे ने परिश्रम किया.
Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page