Saturday, March 14, 2026
Homeबल्लारपूरबल्लारशाह रेल्वे स्टेशन में अवैध वेंडरों पर आरपीएफ ने कसा शिकंजा
spot_img

बल्लारशाह रेल्वे स्टेशन में अवैध वेंडरों पर आरपीएफ ने कसा शिकंजा

बल्लारशाह रेल्वे स्टेशन में अवैध वेंडरों पर आरपीएफ ने कसा शिकंजा

श्रेयश वानखेडे:
देश का नंबर एक रेल्वे स्टेशन होने का खिताब प्राप्त बल्लारशाह रेल्वे स्टेशन जहां से देश के कोने कोने तक ट्रेनों का आवागमन होता है तेलंगाना राज्य  समाप्ति उपरांत महाराष्ट्र का पहला स्टेशन पड़ता है जहां रेल यात्रियों के लिए नाश्ता पानी की अच्छी दर्जेदार व्यवस्था यहां होती है किंतु कुछ असामाजिक तत्व चलती ट्रेनों, स्टेशन तथा स्टेशन  परिसर में खाद्य पदार्थ अवैध रूप से बेचते रहते है, जिन पर बल्लारशाह आरपीएफ के पुलिस निरीक्षक सुनील पाठक तथा उनकी आरपीएफ टीम ने अपने वरिष्ठों के मार्गदर्शन में 1जनवरी से 26 मई तक अनाधिकृत वेंडरों पर चलती ट्रेन में 130 तथा ट्रेन  व स्टेशन परिसर में 77 कुल 207 केश दर्ज कर कार्यवाही की है जिसमे से 135 लोगों को न्यायालय में पेश कर एक लाख चालीस हजार नौ सौ रुपए का दंड स्वरूप में जुर्माना वसूल किया है, उसी प्रकार तृतीय पंथियों से 19 लोगों पर केस दर्ज कर 15 लोगों को कोर्ट में पेश कर 14700/- रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है तथा ट्रेस पासिंग के 20 केस बने जिनमे से 11 लोगों से 5500/- रुपए जुर्माना वसूल किया गया है ।
उपरोक्त सभी कार्यवाही वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त नागपुर तथा सहायक सुरक्षा आयुक्त नागपुर के निर्देश पर कार्यवाही की गई है और यह कार्यवाही सतत जारी रहने की जानकारी बल्लारशाह आरपीएफ के इंस्पेक्टर सुनील पाठक ने दी है ।
Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page