Tuesday, January 20, 2026
HomePoliticalचंद्रपुर से कांग्रेस के धानोरकर की बड़ी जीत सुधीर मुनगंटीवार 2 लाख...
spot_img

चंद्रपुर से कांग्रेस के धानोरकर की बड़ी जीत सुधीर मुनगंटीवार 2 लाख 53 हजार 356 वोटों से हारे

चंद्रपुर से कांग्रेस के धानोरकर की बड़ी जीत सुधीर मुनगंटीवार 2 लाख 53 हजार 356 वोटों से हारे

श्रेयश वानखेडे:
लोकसभा चुनाव में चंद्रपुर वणी आर्णी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार प्रतिभा धानोरकर ने बड़ी जीत हासिल की. उन्होंने भाजपा उम्मीदवार राज्य के वन, संस्कृति व मत्स्यपालन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को 2 लाख 93 हजार 356 वोटों से करारी शिकस्त दी.
लोकसभा क्षेत्र के लिए वोटों की गिनती चंद्रपुर में एमआईडीसी दाताला मार्ग पर वखार महामंडल परिसर में हुई. उम्मीद के अनुसार कांग्रेस की प्रतिभा धानोरकर पहले राऊंड से ही लीड लेना शुरू कर दिया था और अंतिम राउंड तक जाते-जाते यह यह लीड ढाई लाख से ऊपर हो गई जो समझौता किसी ने सोचा भी नहीं था ऐसा माना जा रहा था कि कोई भी 50 हजार से 1 लाख के लीड से जीतेगा. धानोरकर को 7 लाख 42 हजार 08 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार सुधीर मुनगंटीवार को 4 लाख 50 हजार 852 वोट मिले.
बता दें कि 2019 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार बालू उर्फ ​​सुरेश धानोरकर ने बीजेपी उम्मीदवार हंसराज अहीर को 44 हजार 763 वोटों से हराकर महाराष्ट्र में कांग्रेस की लाज बचाई थी. बालू धानोरकर को 5 लाख 59 हजार 507 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी उम्मीदवार हंसराज अहीर को 5 लाख 14 हजार 744 वोट प्राप्त हुए थे. लेकिन सांसद बालू धानोरकर के आक्समिक निधन के बाद उनकी पत्नी प्रतिभा धानोरकर को 2024 के लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया गया था. धानोरकर के खिलाफ बीजेपी के दिग्गज नेता सुधीर मुनगंटीवार मैदान में थे. जिसमें प्रतिभा धानोरकर बाजी मार गई. उनकी जीत पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता पूरे जिले में जश्न में डूबे हैं,  वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में मायूसी फैली है.
Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page