Wednesday, May 6, 2026
Homeबल्लारपूरबल्लारपुर में करोड़ों से बनी सड़को को तोड़कर केबल डाला जा रहा
spot_img

बल्लारपुर में करोड़ों से बनी सड़को को तोड़कर केबल डाला जा रहा

बल्लारपुर में करोड़ों से बनी सड़को को तोड़कर केबल डाला जा रहा

श्रेयश वानखेडे:

बल्लारपुर में साल भर पूर्व बनी मजबूत सीमेंट रोड को तोड़कर केबल डालकर कमजोर बनाया जा रहा है यह मंजर शहर की हर गली में देखने को मिल रहा है वायब्रेटर मशीन तथा जेसीबी मशीन द्वारा सड़के तोडी जा रही है बल्लारपुर नगर परिषद तथा महाराष्ट्र वितरण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में मुरली नामक ठेकेदार का काम शुरू होने की जानकारी सामने आई है, पहिले कटर मशीन से रोड की कटिंग की जा रही, तदपश्चात जेसीबी मशीन की सहायता से कांक्रिट रोड को तोड़कर करीब ढाई से तीन फुट गहरा गड्ढा कर उसमे केबल डालकर मिट्टी से बुझाया जा रहा है उसके ऊपर से सीमेंट गिट्टी का मसाला भी नहीं डाला जाता, इस कारण देखने में आया है की सड़कों की सुंदरता व मजबूती पूर्णतः नष्ट हो रही है जबकि इन सड़कों के निर्माण में करोड़ों की लागत लगी है। सड़के लगातार कभी पानी के पाइप के लिए तोडी जा रही है, तो कभी बिजली विभाग के केबल के लिए सड़के तोडी जा रही है जब सड़के बनाई जा रही थी तो पानी के पाइप तथा बिजली के लिए अलग से व्यवस्था बनाना चाहिए था जिससे सड़कों का बुरा हाल नही होता, चारो तरफ से सीमेंट रोड तोड़ने से टेकडी परिसर में आवागमन प्रभावित हुआ है। संबंधित विभाग ने विशेष ध्यान बनाए रखने की आवश्यकता है।

Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page