प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर बल्लारपुर कांग्रेस कमिटी द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित ।
श्रेयश वानखेडे:
भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन 27 दिसंबर को दिल्ली में ऐम्स हॉस्पिटल में लंबी बीमारी से हुआ। पूरे देश में शोक की लहर पसरी। मनमोहन सिंह के निधन पर बल्लारपुर कांग्रेस कमिटी द्वारा उनको घनश्याम मूलचंदानी इनके कार्यालय में कांग्रेस के पदाधिकारी द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।जिसमें मुख्य रूप से नगरपालिका के भूतपूर्व अध्यक्ष घनश्याम मूलचंदानी, माजी नगराध्यक्ष दिलीप माकोड़े, माजी गट नेता देवेंद्र आर्य, रेलवे सलाहगार समिति के सदस्य नरेश मूंदड़ा, माजी नगरसेवक इस्माइल ढाकवाला, तालुका अध्यक्ष गोविंदा उपरे, प्राणेश अमराज, दौलत बुंदेल, शरद अलोणे, नाना बुंदेल, कासिम भाई, बाबू भाई नरेश गुंडापेली, सुरेश बोप्पनवार, राजू मरामवार आदि उपस्थित थे । श्रद्धांजलि कार्यक्रम का संचालन नरेश मूंदड़ा इन्होंने किया।