अजय दुबे सदस्य ZRUCC मध्य रेलवे मुंबई
विशेष : जोगबनी रेलवे स्टेशन बिहार से नेपाल मात्र 8 किमी दूर है
Jyotsna Wankhede:
भारतीय रेल ने नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रैन क्र. 16601/16602 एरोड–जोगबनी–एरोड के रूप में 25 सितम्बर 2025 से नियमित सेवाएं प्रारंभ करने की घोषणा की है। यह गाड़ी एरोड से दिनांक 25.09.2025 (गुरुवार) को तथा जोगबनी से दिनांक 28.09.2025 (रविवार) से चलेगी। इस नयी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग नागपुर मंडल से होकर तय किया गया है, जिससे यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
ट्रैन क्र. 16601- एरोड- जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस, एरोड स्टेशन से दिनांक 25.09.2025 (गुरुवार) को सुबह 08.10 प्रस्थान करेगी और जोगबनी स्टेशन दिनांक 27.09.2025 (शनिवार) को शाम 19. 00 आगमन करेगी।
नागपुर मंडल से होकर गुजरने वाले मुख्य स्टेशनों पर ठहराव एवं समय इस प्रकार हैं –
*बल्लारशाह जं.* – आगमन 06.10, प्रस्थान 06.15 (शुक्रवार)
*चंद्रपुर* – आगमन/प्रस्थान 06.25 (शुक्रवार)
*सेवाग्राम* – आगमन 08.05, प्रस्थान 08.15 (शुक्रवार)
*नागपुर* – आगमन 09.20, प्रस्थान 09.25 (शुक्रवार)
*बेतूल* – आगमन 12.18, प्रस्थान 12.20 (शुक्रवार)
*घोड़ाडोंगरी* – आगमन 12.55, प्रस्थान 12.57 (शुक्रवार)
ट्रैन क्र.16602, जोगबनी–एरोड अमृत भारत एक्सप्रेस जोगबनी स्टेशन से दिनांक 28.09.2025 (रविवार) को दोपहर 15.15 प्रस्थान करेगी और एरोड स्टेशन दिनांक 01.10.2025 (बुधवार) को सुबह 07.00 आगमन करेगी।
*नागपुर मंडल से होकर गुजरने वाले मुख्य स्टेशनों पर ठहराव एवं समय इस प्रकार हैं* –
*बेतूल*-आगमन 23.18, प्रस्थान 23.20 (सोमवार)
*घोड़ाडोंगरी*-आगमन 00.02, प्रस्थान 00.04 (मंगलवार)
*नागपुर* – आगमन 03.45, प्रस्थान 03.50 (मंगलवार)
*सेवाग्राम* – आगमन 04.48, प्रस्थान 04.50 (मंगलवार)
*चंद्रपुर* – आगमन 06.23, प्रस्थान 06.25 (मंगलवार)
*बल्लारशाह जं*. – आगमन 07.05, प्रस्थान 07.20 (मंगलवार)
*संरचना* – _एल.डब्ल्यू.एस.सी.एन.पी.पी. (LWS CNPP) – 8 कोच, एल.डब्ल्यू.एस.एस.पी. (LWSSP) – 11 कोच, एल.एस.एल.आर.डी.पी.पी. (LSLRDPP) – 2 कोच, एल.डब्ल्यू.सी.बी.पी.पी. (LWCBPP) – 1 कोच -कुल 22 कोच
यह नई ट्रेन बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु को जोड़ते हुए यात्रियों को सुविधाजनक, तेज और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराएगी।
नागपुर मंडल से बड़ी संख्या में यात्रियों को इस नई अमृत भारत एक्सप्रेस का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा, विशेषकर बिहार एवं उत्तर प्रदेश की दिशा में यात्रा करने वाले रेल उपयोगकर्ताओं के लिए यह अत्यंत उपयोगी साबित होगी।
———
दिनांक: 19 सितम्बर 2025
प्रेस विज्ञप्ति क्र.: 2025/09/32
यह प्रेस विज्ञप्ति मध्य रेल, नागपुर मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी की गई।