Saturday, June 27, 2026
HomeYojnaप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याणकारी योजनाओं...
spot_img

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन

*ज्योत्स्ना वानखेडे*
विश्वगौरव, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, बल्लारपुर मंडल द्वारा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं राष्ट्रहितकारी योजनाओं पर आधारित एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इस प्रदर्शनी का उद्घाटन वन विकास महामंडल के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय श्री चंदन सिंह चंदेल के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस अवसर पर महाराष्ट्र के लोकनेता, विकास पुरुष एवं बल्लारपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री सुधीर भाऊ मुनगंटीवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी, चंद्रपुर जिला ग्रामीण के जिलाध्यक्ष श्री हरीश भैया शर्मा, बल्लारपुर शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष एड.रणंजय सिंह, मंडल महामंत्री श्री घनश्याम बुरडकर, श्री देवेंद्र वाटकर, श्री सतीश कन्कम, महिला मोर्चा की अध्यक्षा सौभाग्यवती वैशाली ताई जोशी  सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, नगरसेवक, बूथ प्रमुख एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में देशहित एवं जनहित में संचालित प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों तथा आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि सहित अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियों की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति, सुशासन एवं जनकल्याण के संकल्प की सराहना करते हुए नागरिकों से केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page