Saturday, October 10, 2026
spot_img
HomeChandrapurजिला शल्य चिकित्सक डॉ. भास्कर सोनारकर का फोरम की ओर से स्वागत-सत्कार

जिला शल्य चिकित्सक डॉ. भास्कर सोनारकर का फोरम की ओर से स्वागत-सत्कार

जिला शल्य चिकित्सक डॉ. भास्कर सोनारकर का फोरम की ओर से स्वागत-सत्कार

*Jyotsna Wankhede*: तारीख 10 सितंबर 2026 को भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी के नेतृत्व में फोरम के पदाधिकारियों ने चंद्रपुर के प्रभारी जिला शल्य चिकित्सक पद पर नियुक्त डॉ. भास्कर सोनारकर से उनके कार्यालय में भेट दे कर उनका स्वागत एवं सत्कार किया।

इस दौरान फोरम की ओर से डॉ. भास्कर सोनारकर को मोमेंटो, शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। फोरम के पदाधिकारियों ने जनहित से संबंधित विषयों को सामने रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं और नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। जिसमें मुख्य रूप से भद्रावती में १०० बेड का उपजिला अस्पताल बनाने की मांग फोरम के पदाधिकारियों द्वारा की गई।

इस अवसर पर फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी, राष्ट्रीय महानगर अध्यक्ष देवा हिंगोरानी, राष्ट्रीय सदस्य एवं भद्रावती-वरोरा तालुका अध्यक्ष नागेंद्र चटपल्लीवार, चंद्रपुर जिला अध्यक्ष विनोद गेडाम, राष्ट्रीय प्रसिद्धि प्रमुख शोएब कच्छी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page