Tuesday, August 25, 2026
spot_img
HomePoliticalभाजयुमो प्रदेश सचिव बने मिथिलेश पांडे

भाजयुमो प्रदेश सचिव बने मिथिलेश पांडे

भाजयुमो प्रदेश सचिव बने मिथिलेश पांडे

श्रेयश वानखेडे:
वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार की अनुशंसा पर युवा  नेता मिथिलेश पांडे की भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश सचिव पद पर नियुक्ति भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल लोणिकर ने की है. पांडे इसके पूर्व चंद्रपुर जिला भाजयुमो संगठन महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, युवा वारियर्स संयोजक, भा.का.मोर्चा लोकसभा प्रमुख आदि प्रमुख पदों पर कार्य कर चुके हैं. मुनगंटीवार ने पांडे को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सत्कार किया, तथा उन्हें युवाओं को संगठित कर उन्हें पार्टी से जोड़ने के निर्देश दिए.
उन्होंने अपनी नियुक्ति हेतु श्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार राहुल दादा लोणीकर का आभार व्यक्त किया है. उनकी नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष हरीश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवराव भोंगले, भाजपा महानगर अध्यक्ष राहुल पावडे, प्रदेश भाजपा कामगार मोर्चा उपाध्यक्ष अजय दुबे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष महेश देवकते, कामगार मोर्चा महानगर अध्यक्ष सूरज सिंह, कामगार मोर्चा विदर्भ प्रदेश उपाध्यक्ष रामदास दुर्योधन, भाजपा नेता संदीप पोडे, उत्तर भारतीय नेता उग्रसेन पाण्डेय, कामगार नेता राजू निषाद, राष्ट्रवादी कांग्रेस महानगर अल्पशंख्यक अध्यक्ष नौशाद भाई, सौरभ गिरसावडे, दीपक मिश्रा, अमोल डालवंकर, सौरभ बिरसा मुळे, चेतन पाल, गौरव कष्टी, महेश अस्वले, प्रफुल गौरकर, अनुप दिवसे, स्नेहल रामटेके आदि ने नियुक्ति होने पर बधाई दी है.
Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page