Thursday, January 22, 2026
Homeबल्लारपूरWcl हाऊस कीपिंग ठेका कर्मियो को न्याय दे,अन्यथा आंदोलन
spot_img

Wcl हाऊस कीपिंग ठेका कर्मियो को न्याय दे,अन्यथा आंदोलन

Wcl हाऊस कीपिंग ठेका कर्मियो को न्याय दे,अन्यथा आंदोलन 

भाजपा कामगार मोर्चा की चेतावनी

श्रेयश वानखेडे:
बल्लारपुर क्षेत्र वेकोलि अंतर्गत क्षेत्रीय मुख्यालय और एरिया हॉस्पिटल में हाऊस कीपिंग में कार्यरत ठेकेदारी श्रमिकों को नियमानुसार वेतन दिया जाय अन्यथा तीव्र आंदोलन किया जाएगा, ऐसी चेतावनी दिनांक:28/01/2024 को भाजपा कामगार मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय दुबे ने Wcl अधिकारियों को दी.
अजय दुबे ने इस संबंध में आज Wcl बल्लारपुर महाप्रबंधक श्री सव्यसाची डे से फोन पर चर्चा तथा सिविल विभाग प्रमुख श्री नायक से मुलाकात  कर उन्हें श्रमिकों की समस्याओं से अवगत करवाया.
श्री नायक ने भाजपा कामगार मोर्चा के अनुरोध पर ठेकेदार को दो दिन के भीतर नियमानुसार वेतन देने,पुराने लोगो को काम पर रखने और सोमवार से काम शुरू करने के निर्देश दिए,अन्यथा कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी.
इस मौके पर भाजपा कामगार मोर्चा पूर्व विदर्भ सचिव श्रीकांत उपाध्याय,कामगार नेता अशोक सोनकर,कामगार नेता कुमार रावला , युवा नेता निखिल घुगलोत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page