Monday, August 3, 2026
spot_img
HomeCrimeबल्लारपुर में प्रेमी ने घर बुलाकर की प्रेमिका हत्या, हत्यारा प्रेमी हुआ...

बल्लारपुर में प्रेमी ने घर बुलाकर की प्रेमिका हत्या, हत्यारा प्रेमी हुआ फरार

बल्लारपुर में प्रेमी ने घर बुलाकर की प्रेमिका हत्या, हत्यारा प्रेमी हुआ फरार

श्रेयश वानखेडे:

महाराष्ट्र के बल्लारपुर शहर के महाराणा वार्ड में एक कच्चे कवेलू के मकान में एक युवती की लाश मिलने से परिसर में सनसनी फैल गई। युवती की जिस घर में लाश मिली वह घर उसके प्रेमी का है। और प्रेमी घटना के बाद से लापता है। मृतका पास के ही जाकिर हुसैन वार्ड दत्त मंदिर परिसर की 19 वर्षीय रक्षा कुमरे है। बताया जाता है कि कुछ वर्ष पूर्व मृतका ने अपने प्रेमी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था. जिससे उसे जेल हुई थी। आरोपी पिछले महीने की 11 जनवरी को जेल से छूटकर आया है। जिससे मिलने लड़की का रोज का आना जाना था। सूत्रों के अनुसार महाराणा प्रताप वार्ड निवासी आकाश उर्फ सिनू लक्ष्मण दहागांवकर अपनी मां रामाबाई दहागांवकार के साथ कच्चे कवेलू के मकान में रहता है। उसकी मां कुछ काम के सिलसिले में गांव गई हुई थी। घर में सिनू अकेला था।  शुक्रवार की दोपहर में सिनू की मां गांव से घर आयी और उसने जैसे घर का दरवाजा खोला तो उसे रक्षा कुमरे की लाश नजर आयी। जबकि सिन्नू घटना स्थल से लापता था। उसने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।

प्राप्त जानकारी के बीच रक्षा कुमरे और आकाश उर्फ सिनू दहागांवकर के बीच प्रेम संबंध थे। कुछ वर्ष पूर्व रक्षा ने ही आकाश पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसके चलते उस पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था। जेल से 11 जनवरी को छूटने के बाद रक्षा और आकाश के बीच फिर से संबंध निर्माण होने के कारण आरोपी ने अपनी बेईज्जती का बदला प्रेमिका की निर्मम हत्या कर निकाले जाने की चर्चा है। आकाश उर्फ सिनू के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है उसके गिरफ्तारी के बाद ही हत्या का मूल कारण सामने आ सकता है। बल्लारपुर के महाराणा प्रताप वार्ड में जिला पुलिस अधीक्षक सुदर्शन मुमक्का, उपविभागिय पुलिस अधिकारी दीपक साखरे ने घटना स्थल का जायजा लिया है। श्वान पथक भी अपने काम में लगा रहा, अब तक जिले का रिकार्ड रहा है की पुलिस महज चंद घंटों में ही फरार अपराधी को गिरफ्तार करती आई है क्या अब भी वही रिकार्ड कायम रहेगा ? फिलहाल मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारीयों के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक आसिफ रजा शेख व उनकी पुलिस टीम कर रही है।

Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
spot_img
spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page