हंसराज भैया अहीर,सुधीरभाऊ मुनगंटीवार तथा वरिष्ठ ZRUCC सदस्य दामोदर मंत्री के मार्गदर्शन में एनआरयूसीसी मेंबर अजय दुबे ने भी किया था पत्रव्यहार
श्रेयश वानखेडे:
मध्य रेल जोन मुंबई ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बल्लारशाह-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच साप्ताहिक ट्रेन चलाने का फैसला किया है.दरअसल अभी तक इस ट्रेन के नंबर में शून्य लगने से इसे स्पेशल दर्जा प्राप्त था.जिससे किराया आम ट्रेनों के मुकाबले 30 प्रतिशत ज्यादा लगता था.साथ ही दिव्यांगों और गंभीर ईलाज के लिए मुंबई आवागमन करने वाले मरीजों को किराए में छूट भी नहीं मिलती थी.नाममात्र स्पेशल दर्जा होने से ट्रेन अक्सर लेट लतीफ होती थी.अब शून्य हटने से इन समस्याओं से निजात मिलेगी.
रेलवे बोर्ड ने 14 अगस्त 2023 को ही उक्ताशय का निर्णय ले लिया था.अब इस ट्रेन के डेली होने का रास्ता सुगम हो गया है.
NRUCC और zrucc मेंबर अजय दुबे राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग अध्यक्ष श्री हंसराज भैया अहीर तथा वन मंत्री श्री सुधीर भाऊ मुनगंटीवार के मार्गदर्शन में इसके लिए लगातार प्रयासरत थे.दोनो वरिष्ठ नेताओं के कारण ही यह कठिन कार्य हो सका.साथ में वरिष्ठ zrucc सदस्य श्री दामोदर जी मंत्री तथा चंद्रपुर रेल सुविधा संघर्ष समिति का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है. ट्रेन की नई जानकारी निम्न प्रकार है.
22109/22110 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – बल्लारशाह एक्सप्रेस (साप्ताहिक)
22109 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बल्लारशाह एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस दिनांक 12.03.2024 से 21.45 बजे प्रस्थान करेगी। और अगले दिन 12.10 बजे बल्लारशाह पहुंचेगी.
22110 बल्लारशाह-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 13.03.2024 से 13.40 बजे बल्लारशाह से रवाना होगी.और अगले दिन 05.30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी.
ठहराव : ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बडनेरा, धामनगांव, पुलगांव, वर्धा, हिंगनघाट, वरोरा और चंद्रपुर
संरचना: एक 3-टियर स्लीपर,एक विकलांगों के लिए द्वितीय श्रेणी सामान रेक, तीन नॉन एसी चेयर कार, दो वातानुकूलित 2- टियर स्लीपर-कार,आठ द्वितीय श्रेणी स्लीपर, और छह एसी 3 टियर स्लीपर.