बल्लारपुर से तेलंगाना जा रही शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
श्रेयश वानखेडे:
बल्लारपुर पुलिस ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बल्लारपुर से अवैध शराब का माल लेकर तेलंगाना जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
बल्लारपुर पुलिस को गुप्त मुखबिर से सूचना मिली कि 2 अप्रैल की रात ट्रेन से शराब लेकर जाने वाले हैं. तकरबीन रात 2 बजे पवन लालू घुगलोत उम्र-22 वर्ष, पेशा-मजदूर, लालू पेंटालु घुगलोत उम्र-52 वर्ष दोनों शिवनगर वार्ड बल्लारपुर जिला. चंद्रपुर को हिरासत में लिया गया और पुलिस स्टेशन बल्लारपुर में मामला पंजी संख्या 325/2024 धारा 65 (ए), 83 महा. दा . का के तहत मामला दर्ज किया गया है. उनके पास से एक लाल बैग में 2-2 लीटर की कुल 14 रॉयल स्ट्रैग, डिलक्स व्हिस्की प्लास्टिक की बोतलें, विदेशी शराब, बेंच नं. 1850/- प्रति लेबल अंकित 3615 दिनांक 11/02/2024 रु. 25,900/-रु., नीले बैग में 10 मिली प्रत्येक की देसी दारू रॉकेट संत्रा की कुल 200 बॉटल 35/-रु.कुल 5000/-रु., परिवहन के लिए एक पुरानी प्रयुक्त काली हीरो मेस्ट्रो मोपेड MH34 BL 3591 किमी.35,000/-रु. कुल 67,900/- रूपये बरामद कर जब्त किये गये.
उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु, उपविभागीय पुलिस अधिकारी राजुरा दीपक साखरे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक आसिफराजा बी शेख, सपोनी दीपक कांकरेडवार, पोहवा संतोष दांडेवार, पोशी गणेश पुरडकर द्वारा किया गया.