श्रेयश वानखेडे:
आम आदमी पार्टी द्वारा PWD गेस्ट हाउस में महिला राजनीतिक सशक्तिकरण सभा का आयोजन किया गया। इस बैठक के आयोजन में शहर महिला अध्यक्ष किरण खन्ना और उपाध्यक्ष सलमा सिद्दीकी ने पहल की इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रा. नागेश्वर गंडलेवार जी एवं सूरजभाऊ ठाकरे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। शहर अध्यक्ष रविकुमार पुप्पलवार ने राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी की वर्तमान स्थिति विषय पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। इस कार्यक्रम का संचालन शहर संघठन मंत्री रोहित जंगमवार जी और महिला सचिव शीतल झाडे जी ने किया और बल्लारपुर शहर की सभी महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।