जिला वैद्यकीय समिति के सदस्य भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने लिया सरकारी अस्पताल का जायजा
श्रेयश वानखेडे:
जन सेवा ही ईश्वर सेवा का विचार रखकर कार्य करने वाले कर्तव्यदक्ष पालक मंत्री श्रीमान सुधीरभाऊ मुनगंटीवार के निर्देशानुसार काशीनाथ सिंह ने सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया सरकारी अस्पताल के प्रमुख वैद्यकीय अधिकारी डॉ. गजानन मेश्राम के साथ में मीटिंग लेकर वहां की व्यवस्था के बारे में समझा इसके पूर्व मीटिंग में काशीनाथ सिंह ने डॉ. मेश्राम को कुछ सुझाव दिए थे तथा डॉ. गजानन मेश्राम के तरफ से कुछ मेडिकल मशीनों का रिक्वायर्ड मेंट था. जिसे काशीनाथ सिंह ने पालक मंत्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार को इस विषय के बारे में अवगत कराया तत्पश्चात सुधीरभाऊ मुनगंटीवार के माध्यम से आधुनिक सोनोग्राफी मशीन तथा ECG मशीन उपलब्ध हुआ. फिलहाल हॉस्पिटल का जायजा लेने के बाद स्थिति वहां की संतोषजनक पाई गई वहां की व्यवस्था आने वाले समय में बरसात के बाद लोगों में बीमारी का काफी प्रमाण बढ़ जाता है. उस उद्देश्य से भी वहां पर तकरीबन सभी बीमारियों की दवा वगैरा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. ऐसा वैद्यकीय अधिकारी डॉ. गजानन मेश्राम ने बताया.
पिछले मीटिंग में जो वहां के ड्रेनेज चोकअप होकर के पानी इधर-उधर जा रहा था उसकी एक सुंदर व्यवस्था की गई है. पूरा हॉस्पिटल के ड्रेनेज का पानी रीस्टोरेज करके उसे रीसाइकलिंग करके वह पानी वहां के पेड़ तथा वहां के गार्डन में डालने का काम किया जाएगा. इस मौके पर मौजूद डॉ. गजानन मेश्राम ने श्रीमान सुधीरभाऊ मनगंटीवार के माध्यम से मिले मशीनों के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया तथा यह जानकारी दिए की मशीनों के माध्यम से लोगों को इलाज करने में काफी सहूलियत हो रही है. निरीक्षण में देखा गया कि अस्पताल की व्यवस्था साफ सफाई प्राइवेट हॉस्पिटल के जैसे दिख रही है. आने वाले समय में अस्पताल को स्मार्ट हॉस्पिटल बनाया जाएगा जिसके ऊपर काम शुरू है.