Wednesday, July 29, 2026
spot_img
HomeCrimeमोबाइल ऐप से दोस्ती पड़ी महंगी, मारपीट कर लूट की वारदात, पुलिस...

मोबाइल ऐप से दोस्ती पड़ी महंगी, मारपीट कर लूट की वारदात, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

मोबाइल ऐप से दोस्ती पड़ी महंगी, मारपीट कर लूट की वारदात, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

श्रेयश वानखेडे:

बल्लारपुर में एक युवक को मोबाइल ऐप से दोस्ती करना महंगा पड़ गया.  घटना 9 अगस्त दोपहर 12 बजे की है जब दोस्ती को लेकर तीन लोगों ने युवक के साथ मारपीट की और लूटपाट की। उन तीनों आरोपियों को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है.

            विसापुर के युवक प्रशांत मनोहर हुलके ने अपने मोबाइल से ग्रिंडर ऐप डाउनलोड किया.  उन्हें दोस्ती की रिक्वेस्ट मिली.  उसने इसे स्वीकार कर लिया और दोस्त बना लिये।  बल्लारपुर के बीटीएस प्लॉट इलाके में मिलने के लिए बुलाया।  प्रशांत ने अपनी मोटरसाइकिल बस स्टैंड पर छोड़ दी और पैदल ही गांधी कॉम्प्लेक्स स्थित पुराने बस स्टैंड पर अपने दोस्त से मिला।  वहां से वह पैदल गोरक्षन वार्ड की एक गली में बात करते बैठे थे, जहां दो युवक ने चोरी करने आए बोलकर और प्रशांत हुलके के साथ मारपीट की।और उसका मोबाइल फोन छीन लिया और उसके मोबाइल फोन से यूपीआई के माध्यम से 56,300 रुपये ट्रांसफर कर लिए और उसका मोबाइल फोन और 600 रुपये जबरन छीन लिए ऐसा कुल 66,900 रुपये निकाल लिए।  प्रशांत हुलके ने इसकी शिकायत बल्लारपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई.  हाल ही में पुलिस स्टेशन में पदभार संभाले पुलिस निरीक्षक सुनील गाडे ने टीम बनाकर आरोपियों की तलाश करने के निर्देश दिए।  डी बी टीम के अधिकारियों एवं पुलिस कर्मचारियों द्वारा साईबाबा वार्ड बल्लारपुर निवासी जुबेर हुसैन के कब्जे से 8000/- रूपये नगद और मोबाइल, इकारिमा शेख से 9900/- रुपये नकद और आंबेडकर वार्ड, बल्लारपुर निवासी करण तुलसीदास जीवने द्वारा अपराध में उपयोग किया गया मोबाइल फोन से 51,000/- रुपये ट्रांसफर किया था और मोबाइल  10,000/- रु.  ऐसे कुल-37,900/-रु.  सामग्री जब्त कर ली गई।

      यह कारवाई पोलीस अधिक्षक मुमक्का सुदर्शन, अपर पोलीस अधिक्षक रिना जनबंधु,  उपविभागीय पोलीस अधिकारी दीपक साखरे राजुरा के मार्गदर्शन में बल्लारपुर पुलिस निरीक्षक सुनिल गाडे, सहायक पुलिस निरीक्षक दिपक कांक्रेडवार, एएसआई गजानन डोईफोडे, हेड कांस्टेबल रणविजय सिंह ठाकुर, सुनिल कामटकर, संतोष दंडेवार, पुरुषोत्तम चिकाटे, सत्यवान कोटनाके, वशिष्ठ रंगारी, शरदचंद्र कारुष, मिलींद आजम, शेखर माथनकर, हितेश लांडगे ने की।

Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
spot_img
spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page