के. जी. एन. स्कूल के छात्र का जिल्हास्तरीय चेस स्पर्धा के लिए चयन
श्रेयश वानखेडे:
महाराष्ट्र शासन क्रीडा व युवक सेवा संचालनालय पुणे अंतर्गत तालुका स्टेडिअम विसापूर मे तालुकास्तरीय अंतरशालेय शतरंज प्रतियोगीता का आयोजन किया गया था।
इस शालेय शतरंज स्पर्धां मे के. जी. एन. पब्लिक स्कूल अँड ज्युनियर कॉलेज बल्लारपूर के छात्र मनीष रमेश धरनाल्लू ने अंडर 14 ग्रुप मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है। तथा उसका चयन जिल्हास्तरीय चेस स्पर्धा के लिए हुआ है।
स्कूल के संस्थापक आसीफ महेमूद सर, मुख्याध्यापिका सुजाता करमणकर, उपमुख्याध्यापिका सीमा माकडे स्कूल प्रबंधक जीनत खान, खेल प्रशिक्षक रमेश नातरगी, स्वप्नील डंबोरे आदी ने छात्र का सत्कार किया।