Saturday, March 14, 2026
Homeबल्लारपूरपेपरमील स्टॉक यार्ड मुद्दे पर अब आम पार्टी की आक्रामक भूमिका
spot_img

पेपरमील स्टॉक यार्ड मुद्दे पर अब आम पार्टी की आक्रामक भूमिका

पेपरमील स्टॉक यार्ड मुद्दे पर अब आम पार्टी की आक्रामक भूमिका

“उपविभागीय अधिकारी साहब जनहित के सवाल का जवाब देने के लिए पेपरमील प्रशासन को बाध्य करें” नहीं तो हम आपके कार्यालय के सामने धरना देंगे – आम आदमी पार्टी

श्रेयश वानखेडे:
शहर में लगातार हो रहे वन्यजीवों के हमलों के बीच पेपरमील लकडी स्टॉक यार्ड को लेकर आम आदमी पार्टी पिछले कुछ महीनों से आक्रामक है। आम आदमी पार्टी का मानना ​​है कि शहर के रिहायशी इलाकों से सटा यह स्टॉक यार्ड शहर में जानवरों के हमलों के लिए काफी हद तक जिम्मेदार है। इस मुद्दे पर पार्टी पहले भी कई बार उपविभागीय अधिकारी को ज्ञापन दे चुकी है।
इसके बाद उपविभागीय अधिकारी की मध्यस्थता से आम आदमी पार्टी और पेपर मिल प्रशासन के बीच बैठके हुई और इन बैठको मे शहर के नागरिको के स्वास्थ्य और जीवन से  संबंधित मुद्दो पर पार्टी ने पेपर मिल प्रशासन को लिखित स्वरूप मे प्रश्न पुछे और से उन सवालों के लिखित जवाब मांगे गए, लेकिन सवालों को लेकर उपविभागीय अधिकारी और पेपरमील प्रशासन की उदासीनता को देखते हुए शहर अध्यक्ष रविकुमार पुप्पलवार ने उपविभागीय अधिकारी से इस संबंध में पुछताछ कि,हालाँकि, जब पेपरमील प्रशासन और उपविभागीय अधिकारी ने इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई, तो शहर अध्यक्ष रविभाऊ पुप्पलवार के निर्देशानुसार शहर संगठन मंत्री रोहित जंगमवार के नेतृत्व में पार्टी शिष्टमंडल ने उपविभागीय अधिकारी से मुलाकात कर  फिर से एक पत्र सौपा।
इसमें चेतावनी दी गई कि अगर सप्ताह के अंदर पेपरमील  प्रशासन को स्टॉक यार्ड, प्रदूषण, सीएसआर फंड जैसे मुद्दों पर जवाब देने के लिए बाध्य नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी उपविभागीय अधिकारी के कार्यालय में धरना देगी। और इसप्रकार के धरना आंदोलन की जानकारी शहर के ठाणेदार साहब को भी पार्टी शिष्टमंडल के द्वारा दिया गया। इस दौरान शहर सचिव ज्योती बाबरे, महिला अध्यक्ष किरण खन्ना , उपाध्यक्षा सलमा सिद्दीकी, मनिषाताई अकोले, अल्पसंख्याक अध्यक्ष असलम शेख, गणेश अकोले, ज्योती तोडेकर, सरमन बन्सल आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page