आंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल अंतर्गत ‘हिंदू ही आगे प्याऊ’ मोहीम का उद्घाटन
श्रेयश वानखेडे:
श्री हनुमान मंदिर, गजानन नगर, वाटोळा चौक में भीषण गर्मी के दिनों में आम जनता की प्यास बुझाने के लिए मान. श्री डॉ. प्रवीणभाई तोगडिया जी इनके विचारो से प्रेरित होकर आंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल की और से ‘हिंदू ही आगे प्याऊ’ का लोकार्पण हिंदू नववर्ष गुढीपाडवा के पूर्व संध्या पर किया गया ।
कार्यक्रम की सुरुवात श्री हनुमान चालीसा पठण से की गई तथा प्रमुख उद्घाटक श्री अनुपजी जयस्वाल अध्यक्ष, विदर्भ प्रांत, राष्ट्रीय बजरंग दल इनके हस्ते लोकार्पण किया गया।
अब यहां 24 घंटे ठंडा पानी उपलब्ध रहेगा। पारडी से दिघोरी, वाटोळा से सिंबोसिस कॉलेज मार्ग से गुजरने वाले लोगों को तपती दुपहरी में यहां ठंडा पानी मिलेगा। इससे पहले मुख्य मार्ग में पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब यह समस्या खत्म हो गई है। नागपूर महानगर के मुख्य मार्गों पर ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का काम है। राहगीरों को इससे बड़ा लाभ मिलेगा। जल्द ही हर मुख्य मार्ग पर ‘हिंदू ही आगे प्याऊ’ घर खोले जायेंगे। तब हजारों, लाखो लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
कार्यक्रम का आयोजन श्री मंगेशजी वानखेडे, संचलन श्री हर्षलजी धर्माळे ,कार्यक्रम मे प्रमुखतासे एड.नरेशजी कुकवास, श्री निलेशजी खडगे, श्री आनंदजी कारमोरे, सुनीलजी बडे, श्री नंदूजी कुंभारे, श्री धर्मेंद्रजी उमरेडकर, श्री विनय अतकर, श्री रोहितजी कैथे, शुभमजी देवगडे, महेंद्रजी विश्वकर्मा, हिमांशूजी सेलूकर, जितूभाऊ नांदुरकर, प्रवीणभाऊ वरले, पवणभाऊ चानोरे, नीरजभाऊ अलोने, संजयजी बरापात्रे,श्री अनिल फाये, श्री दुलीचंद मेश्राम, श्री दिपक सावरकर,सौ संगीता मोहरकर ,सौ रंजना बुराडे,सौ वर्षा दोणाडकर, सौ प्रणाली पाटील, प्रज्वल दोनाडकर, यश फाये, आयुष बाळसकर, पियूष बाळसकर, लक्ष्मणजी बेदरे, घनश्यामजी नान्हाई बडी संख्या मे बजरंगी तथा महिला शक्ती उपस्थित थी ।