Monday, April 20, 2026
HomeRailwayविधायक श्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार की बल्लारशाह, चंद्रपुर और चांदा फोर्ट रेलवे स्टेशन...
spot_img

विधायक श्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार की बल्लारशाह, चंद्रपुर और चांदा फोर्ट रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

विधायक श्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार की बल्लारशाह, चंद्रपुर और चांदा फोर्ट रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

विकास और यात्री सुविधाओं हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश

ज्योत्स्ना वानखेडे:
पूर्व वित्त नियोजन वन एवं सांस्कृतिक कार्य मंत्री विधायक श्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार के आज 18 अप्रैल के बल्लारशाह, चंद्रपुर और चांदा फोर्ट रेलवे स्टेशन को भेंट देने से वहां के विकास कार्यों के जल्द पूर्ण होने एवं समस्याओं के उच्च स्तर पर हल होने की उम्मीद बढ़ गई है.
सुधीर भाऊ ने ने तीनों स्थानों पर रेल अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माणाधीन विकास कार्यों एवं स्टेशन सुविधाओं की समीक्षा की. एवं यात्रियों से सुझाव लिये.
उन्होंने विकास कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें निश्चित समयावधि में जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्लेटफ़ॉर्म स्वच्छता, यात्री सुरक्षा,पेयजल एवं स्तरीय खाद्य पदार्थों पर विशेष ध्यान दें.
सुधीरभाऊ ने आश्वासन दिया कि स्टेशन की महत्वपूर्ण समस्याओं और सुझावों, बल्लारशाह कुर्ला ट्रेन तथा काजीपेठ पुणे को डेली करने, उत्तर भारत हेतु ट्रेनों की फेरियां बढ़ाने, चांदा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर सुपर फास्ट ट्रेनों का ठहराव आदि विषयों को रेल मंत्री श्री अश्विन वैष्णव के समक्ष रखा जायेगा.
बैठक में मुनगंटीवार ने व्यापारी मंडल ,स्टेशन स्टॉल एसोसिएशन, चाईल्ड लाईन हेल्प सेंटर एवं आम नागरिकों के निवेदन एवं सुझाव भी स्वीकार किये.
इस मौके पर ZRUCC सदस्य अजय दुबे,जिला भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष हरीश शर्मा, ZRUCC सदस्य दामोदर मंत्री, मिथिलेश पांडे,गणेश सैंदाणे, अमित दीक्षित,अमित कासनगोट्टूवार, डॉ मिलिंद दाभेरे,अमित निरंजने सहित मध्य रेलवे एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारी उपस्थित थे.
Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page