Sunday, December 7, 2025
Homeबल्लारपूरबल्लारपुर की सड़कों के गड्ढों पर पेवर्स गिट्टी भरने का कार्य काशीनाथ...
spot_img

बल्लारपुर की सड़कों के गड्ढों पर पेवर्स गिट्टी भरने का कार्य काशीनाथ सिंह ने किया। 

बल्लारपुर की सड़कों के गड्ढों पर पेवर्स गिट्टी भरने का कार्य काशीनाथ सिंह ने किया। 

श्रेयश वानखेडे: महाराष्ट्र के बल्लारपुर शहर में सामाजिक क्षेत्र में सेवाभाव से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले काशीनाथ सिंह जो भाजपा के शहर अध्यक्ष रहकर जन सेवा में सदैव अग्रसर रहे और अपने सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं, बल्लारपुर शहर के दिलासग्राम स्कूल के पास स्थित गड्ढे में मिसेज इंडिया जेनेरेस इंटरनैशनल क्वीन ममता नागराले की स्कूटी का चक्का गड्ढे में जाने से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हुई थी। जिसने भारत देश में बल्लारपुर शहर का नाम रोशन किया, जिससे काशीनाथ सिंह आहत होकर बल्लारपुर शहर में एक और उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने हाईवे रोड पर बड़े गड्ढों को भरने की मुहिम शुरू की है, जो बरसात के दिनों में यात्रियों के लिए खतरनाक हो सकते हैं। इस मुहिम की शुरुआत उन्होंने परम पूजनीय भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और  छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को वंदन करके की।

काशीनाथ सिंह ने हाईवे रोड पर गड्ढों को भरने के लिए पेवर्स डालकर और उस पर गिट्टी और मिट्टी डालकर दबाने का कार्य किया। उनका उद्देश्य है कि छोटी गाड़ियां अचानक गड्ढे में न गिरें और एक्सीडेंट का खतरा कम हो। काशीनाथ सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि हमें इंसानियत के नाते भी कुछ कार्य जरूर करना चाहिए, अगर हमारे प्रयास से किसी की दुर्घटना न हो तो हमारे लिए इससे बड़ा जीवन में कोई कार्य नहीं हो सकता, काशीनाथ सिंह के इस कार्य की सराहना हर तरफ की जा रही है, और कुछ लोग उन्हें फोन करके इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए सहयोग करने के लिए आश्वासन भी दे रहे हैं। उनके प्रेरणा स्रोत सुधीर मुनगंटीवार के विचारों से प्रेरित होकर, काशीनाथ सिंह ने जन सेवा ही ईश्वर सेवा का भाव अपने मन में रखकर इस ईश्वरीय कार्य की शुरुआत की है। काशीनाथ सिंह एक प्रसिद्ध लेखक, पत्रकार और समाजसेवक हैं। उन्हें उनके उपन्यास “रेहन पर रग्घू” के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह अपने सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं और शहरवासियों के बीच एक लोकप्रिय व्यक्ति हैं।

Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page