Friday, May 1, 2026
HomeChandrapurराज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बेबी राजेश्वर देशपांडे (सौ.अनुराधा संजय उपाध्ये) का उल्लेखनीय...
spot_img

राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बेबी राजेश्वर देशपांडे (सौ.अनुराधा संजय उपाध्ये) का उल्लेखनीय प्रदर्शन

राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बेबी राजेश्वर देशपांडे (सौ.अनुराधा संजय उपाध्ये) का उल्लेखनीय प्रदर्शन

Jyotsna Wankhede:
राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (S.C.E.R.T.) के तत्वावधान में दिनांक 1 एवं 2 जनवरी 2026 को कोल्हापुर में आयोजित राज्यस्तरीय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में संपूर्ण महाराष्ट्र से 40 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बेबी राजेश्वर देशपांडे (सौ. अनुराधा संजय उपाध्ये) ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ 8 खिलाड़ियों में स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने संयमित, कौशलपूर्ण एवं आक्रामक खेल प्रस्तुत करते हुए अनेक अनुभवी खिलाड़ियों को पराजित किया। उनके खेल में निरंतरता, फुर्ती एवं तकनीकी कौशल ने दर्शकों एवं निर्णायकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
यह उपलब्धि घुग्घूस एवं नकोडा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि घुग्घूस के इतिहास में पहली बार 40 वर्ष से अधिक आयु की किसी महिला खिलाड़ी ने राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सहभाग लेकर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
इस सफलता पर संबंधित संस्था, सहकर्मी शिक्षक, परिवारजनों एवं खेल प्रेमियों द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। भविष्य में वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी, ऐसा विश्वास व्यक्त किया जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि से महिला खिलाड़ियों को प्रेरणा मिली है तथा शैक्षणिक क्षेत्र में खेल संस्कृति को भी प्रोत्साहन मिला है।
Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page