बल्लारपुर–कारवा रोड पर बढ़ती असामाजिक गतिविधियों के विरोध में पुलिस चौकी की सख्त मांग
Jyotsna Wankhede:
बल्लारपुर शहर के कारवा रोड, मौलाना आज़ाद वार्ड परिसर में लगातार बढ़ रही असामाजिक एवं अवैध गतिविधियों से नागरिकों में भय और आक्रोश का माहौल है। क्षेत्र में कुछ समाजविरोधी तत्व नियमित रूप से एकत्र होकर नशाखोरी, मारपीट, अवैध गतिविधियाँ एवं सार्वजनिक शांति भंग कर रहे हैं, जिससे आम नागरिकों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय नागरिकों द्वारा कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद स्थिति में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है। हाल ही में मीडिया में भी इस क्षेत्र से संबंधित समाचार प्रकाशित हुए हैं, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाते हैं। यदि समय रहते कड़े कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में कोई बड़ी अप्रिय घटना घटने की प्रबल आशंका है।
इसी गंभीर विषय को लेकर भारतीय जनता पार्टी बल्लारपुर शहर की ओर से पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कारवा रोड परिसर में तत्काल स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की सख्त मांग की गई।
इस अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष एड. रणंजय सिंह ने कहा कि “यह केवल सुविधा का नहीं, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ा गंभीर विषय है। पुलिस चौकी स्थापित होने से असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगेगा और आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा।”
इस मांग का समर्थन करते हुए निम्नलिखित भाजपा पदाधिकारी एवं सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे—
उपस्थित पदाधिकारी / प्रतिनिधि :
1.श्री मनीष पांडे – महामंत्री, भाजपा बल्लारपुर शहर
2.श्रीमती वैशाली जोशी – अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा
3.श्री मिथलेश खेगंर– अध्यक्ष, भाजयुमो बल्लारपुर शहर
4.श्री स्वामी रायबरम– माजी नगर सेवक
5.श्री ओमप्रकाश प्रसाद – संयोजक, सुधीरभाऊ युवा क्लब,बल्लारपुर
6.श्री अमोल झाड़े – अध्यक्ष, भाजपा ओबीसी आघाड़ी बल्लारपुर
7.श्री महेंद्र ढोके – अध्यक्ष, भाजपा दलित आघाड़ी बल्लारपुर
8.श्री मनोज सुरपराम – महामंत्री, भाजपा आदिवासी आघाड़ी बल्लारपुर
9.श्री निर्मलसिंह दारी– संयोजक, भाजपा ट्रांसपोर्ट आघाड़ी बल्लारपुर
10.श्री सलीम ढाकवाला – अध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक आघाड़ी बल्लारपुर
11.श्री प्रभदीप सचदेवा– सचिव, भाजपा बल्लारपुर
12.श्री बबलू गुप्ता – सचिव, भाजपा बल्लारपुर
13.श्री सर्वेश मिश्रा – सोशल मीडिया प्रमुख, भाजयुमो
भाजपा पदाधिकारियों ने एक स्वर में पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस विषय पर तुरंत ठोस निर्णय लेकर स्थायी पुलिस चौकी की स्थापना की जाए, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रह सके और नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।