Tuesday, September 1, 2026
spot_img
HomeRailwayबल्लारशाह कुर्ला ट्रेन को अब शेगांव रेलवे स्टेशन पर ठहराव मिला

बल्लारशाह कुर्ला ट्रेन को अब शेगांव रेलवे स्टेशन पर ठहराव मिला

बल्लारशाह कुर्ला ट्रेन को अब शेगांव रेलवे स्टेशन पर ठहराव मिला

मा.Mla श्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार के नेतृत्व में ZRUCC सदस्य अजय दुबे के सफल प्रयास

ज्योत्स्ना वानखेडे:
22109/22110 बल्लारशाह – कुर्ला, (लोकमान्य तिलक टर्मिनल)  LTT एक्सप्रेस   अब प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शेगांव रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी.रेल मंत्रालय द्वारा इस आशय का पत्र जारी किए जाने की जानकारी मिली है.
उल्लेखनीय है कि स्थानीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मा. श्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार जी के माध्यम से रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति ZRUCC मध्य रेलवे सदस्य अजय दुबे काफ़ी समय से प्रयासरत थे.
चंद्रपुर,यवतमाल,वर्धा आदि जिलों  से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गजानन महाराज के शेगांव इस धार्मिक स्थल पर जाते हैं. लेकिन बल्लारशाह से मुंबई वाया वर्धा शेगांव के लिए एक भी ट्रेन नहीं थी. जिससे तीर्थ यात्रियों को वर्धा नागपुर से ट्रेन पकड़नी पड़ती थी.
रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति ZRUCC सदस्य अजय दुबे ने आमदार मा.श्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में लगातार यह मुद्दा उठाया, श्री सुधीरभाऊ ने रेल मंत्री को लगातार पत्र लिख लिखे, फोन किया.जिसके फलस्वरूप रेल मंत्रालय ने शेगांव में उक्त ट्रेन का स्टॉप मंजूर किया है.
इस के लिए रेल मंत्री श्री अश्विन वैष्णव, विधायक श्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार तथा रेल अधिकारियों का अजय दुबे ने आभार व्यक्त किया है.
Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page