नई कुर्ला LTT बल्लारशाह एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी,विधायक श्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार के प्रयासों को मिली सफलता,रेल मंत्री से पिछले माह ही किया था अनुरोध
ज्योत्स्ना वानखेडे:
पूर्व वित्त मंत्री एवं बल्लारपुर के विधायक श्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार के प्रयासों के कारण नई स्वीकृत 20107/20108 कुर्ला LTT बल्लारशाह एक्सप्रेस अब सप्ताह में एक की बजाय दो दिन चलेगी,इस संदर्भ में रेलवे बोर्ड ने आज 1 जून को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
पहले ये ट्रेन सप्ताह में एक दिन बल्लारशाह से शुक्रवार को चलकर शनिवार को कुर्ला लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई पहुंचनी थी. लेकिन शासकीय कामकाज,व्यवसाय, ईलाज,और अन्य कार्यों में विशेष लाभ नहीं मिल पाता .यह बात सुधीर भाऊ के ध्यान में आते ही उन्होंने नई दिल्ली में रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से विगत माह 9 मई को मुलाकात के दौरान इसे बल्लारशाह से शुक्रवार की बजाय रविवार को चलाने और सप्ताह में एक की बजाय दो दिन चलाने का अनुरोध किया था.
जिसे उन्होंने तत्काल स्वीकार कर लिया था.भाऊ के लगातार फॉलोअप के कारण अंततः 1 जून को इस आशय का नोटिफिकेशन रेलवे बोर्ड ने जारी कर दिया है.
अब यह ट्रेन बल्लारशाह से शुक्रवार और सोमवार को तथा कुर्ला लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गुरुवार और रविवार को चलेगी.
अब बल्लारशाह से वाया वर्धा मुम्बई सप्ताह में तीन दिन ट्रेन सेवा हो गई है. जबकि बल्लारशाह से वाया नांदेड़ नंदीग्राम डेली ट्रेन सर्विस है ही.
इस ट्रेन से चंद्रपुर जिले के अलावा विदर्भ के रेल यात्रियों को लाभ मिलेगा.
पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार का आम जनता,रेल यात्री तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया है.