*बल्लारशाह रेलवे रनिंग रूम के ठेकेदार खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी*
*अवैध वेंडर्स पर सख्ती से नकेल कसी जायेगी*
*भाजपा कामगार मोर्चा प्रदेश महासचिव अजय दुबे को DRM नागपुर का ठोस आश्वासन*
*ज्योत्स्ना वानखेडे*:
*श्री विनायक गर्ग जी मंडल रेल प्रबंधक DRM मध्य रेल नागपुर* से आत्मीय मुलाकात हुई.उन्हें बल्लारशाह रेलवे रनिंग रूम में ठेकेदार द्वारा अस्थाई कर्मचारियों के किए जा रहे शोषण से अवगत कराया,तथा नागपुर डिविजन से विभिन्न दिशाओं में जाने वाली ट्रेनों से अवैध वेंडर्स से यात्रियों के जानमाल के खतरे एवं *विशेष रुप से टीटीई स्टॉफ को हो रही दिक्कतों की जानकारी दी*.श्री गर्ग ने दोनों विषयों को गंभीर मानते हुए ठोस कार्रवाई करने हेतु विस्तृत जानकारी मांगी साथ ही संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया.
मुलाकात के दौरान नागपुर,वर्धा,चंद्रपुर और बल्लारशाह रेलवे स्टेशन में निर्माणाधीन विकास कार्यो पर भी चर्चा हुई,सभी मामलों में DRM साहब ने सकारात्मक प्रतिसाद दिया.