Tuesday, September 29, 2026
spot_img
HomeShibirनवंबर 2027 में विद्या भारती अखिल भारतीय घोष शिविर; ऐतिहासिक कार्यक्रम का...

नवंबर 2027 में विद्या भारती अखिल भारतीय घोष शिविर; ऐतिहासिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

नवंबर 2027 में विद्या भारती अखिल भारतीय घोष शिविर; ऐतिहासिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

*ज्योत्स्ना वानखेडे*:
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के अखिल भारतीय प्रांत घोष संयोजकों की बैठक महाशय चुन्नीलाल सरस्वती बाल मंदिर, हरि नगर, दिल्ली में दिनांक 27 से 29 सितंबर तक संपन्न हुई। बैठक में विद्या भारती के अमृत महोत्सवी वर्ष के निमित्त योजना तैयार की गई है, जिसके अनुसार नवंबर 2027 में विद्या भारती अखिल भारतीय घोष शिविर दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों में घोष का अभ्यास, घोष दलों की योजना, वादन के लिए रचनाओं का निर्धारण, वादन की गुणवत्ता और शिक्षकों की योजना आदि विषयों पर चर्चा की गई। इस शिविर में पूरे देश से छात्र और छात्राओं की सहभागिता रहेगी और दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर संचलन भी होंगे।
बैठक में अखिल भारतीय सह-संगठन मंत्री माननीय श्रीराम जी अरावकर, अखिल भारतीय महामंत्री माननीय देशराज जी शर्मा और अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख माननीय दुर्गसिंह जी ने मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर पश्चिम क्षेत्र खेलकूद संयोजक धर्मेशभाई जोशी, विदर्भ और देवगिरी प्रांत संगठन मंत्री शैलेश जोशी, विदर्भ प्रांत घोष संयोजक सुधीर पुसदकर, देवगिरी प्रांत घोष संयोजक पार्थसारथी और गुजरात के घोष संयोजक भरतभाई पटेल उपस्थित थे। बैठक में संपूर्ण देश से प्रांत एवं क्षेत्र घोष संयोजक और घोष पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को मिलाकर लगभग 80 की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page