Thursday, October 22, 2026
spot_img
HomeJayanti*वैभव कॉन्व्हेंट स्कूल में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती एवं वाचन...

*वैभव कॉन्व्हेंट स्कूल में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती एवं वाचन प्रेरणा दिवस*

*वैभव कॉन्व्हेंट स्कूल में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती एवं वाचन प्रेरणा दिवस*

*Jyotsna Wankhede*: 
विद्याप्रगती एज्युकेशन सोसायटी द्वारा संचालित वैभव कॉन्व्हेंट स्कूल, बल्लारपूर में 15 अक्टूबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर वाचन प्रेरणा दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष हेमंत मानकर, संस्थापिका रजिया खान,मुख्याध्यापक विजय शिंदे, शाला व्यवस्थापन समिती सदस्या फरजाना शेख,सौ. शबिस्ता सैयद ,समस्त विद्यार्थी एवं शिक्षकगण उपस्थित थे l
विद्यालय के प्राचार्य श्री विजय शिंदे ने अपने भाषण में डॉ. कलाम जी के प्रेरणादायी जीवन, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण तथा विद्यार्थियों के जीवन में पुस्तकों और पढ़ने की आदत के महत्त्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तकें पढ़ने, ज्ञान अर्जित करने और अपने जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।
वाचन प्रेरणा दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए पुस्तक वाचन गतिविधि का आयोजन किया गया।
 इस गतिविधि में विद्यार्थियों ने विभिन्न कहानी की पुस्तकों का वाचन किया और नई-नई कहानियों के माध्यम से ज्ञान, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों को समझने का प्रयास किया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि विकसित करना, पुस्तक प्रेम बढ़ाना तथा अध्ययन की अच्छी आदतों को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को डॉ. कलाम जी के विचारों से प्रेरणा लेने और ज्ञान के माध्यम से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका ऊषा  मडावी ने किया तथा धन्यवाद प्रस्ताव शिक्षिका हेमलता अवस्थी ने किया l
Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page