20101/20102 नागपुर- सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच संरचना में परिवर्तन 20, की बजाय अब 8 डिब्बे ही होंगे।
श्रेयश वानखेडे:
मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने ट्रेन संख्या 20101/20102 नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस की कोच संरचना को स्थायी रूप से संशोधित करने का निर्णय लिया है। संशोधित संरचना 19 फरवरी 2025 से नागपुर (NGP) और सिकंदराबाद (SC) दोनों स्टेशनों से प्रस्थान करने वाली गाड़ियों पर लागू होगी।
पहले, यह ट्रेन कुल 20 कोचों के साथ संचालित होती थी, जिनमें TSTC (ट्रेलर कोच विथ पेंटोग्राफ), TSNDTC (नॉन-ड्राइविंग ट्रेलर कोच), TSMT (मोटर कोच) और TSTDC (ड्राइविंग ट्रेलर कोच) शामिल थे।
संशोधित संरचना के तहत, अब यह ट्रेन कुल 8 कोचों के साथ संचालित होगी, जिनमें TSMC (मोटर कोच), TSTC (ट्रेलर कोच), और TSNDTC (नॉन-ड्राइविंग ट्रेलर कोच) शामिल होंगे।
यात्रियों के लिए सूचना एवं सार्वजनिक घोषणाएं:
जिन यात्रियों ने पहले से टिकट बुक कराए हैं, उन्हें बदलाव की जानकारी एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी।
रेलवे स्टेशनों और आरक्षण केंद्रों पर सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।
प्रमुख स्थानों पर सूचनाएं प्रदर्शित की जाएंगी ताकि अधिकतम यात्रियों तक यह जानकारी पहुँच सके।
मध्य रेलवे यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे इन परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
अजय दुबे
सदस्य : ZRUCC मध्य रेलवे मुंबई
पूर्व सदस्य : NRUCC रेल मंत्रालय नई दिल्ली
राष्ट्रीय अध्यक्ष : नमो रेलवे पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन (ऑल इंडिया)