*जमाते इस्लामी हिंद, बल्लारपुर के द्वारा आरोग्य शिविर का आयोजन*
*ज्योत्स्ना वानखेडे *: स्थानीय जमाते इस्लामी हिंद की बल्लारपुर शाखा के द्वारा दिनांक २६ जुलाई रविवार को संतोषी माता वार्ड स्थित अलहुदा हाल के प्रांगण में भव्य आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन नगराध्यक्षा श्रीमती अल्का ताई अनिल वाढई के हाथों सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर शहर के मशहूर डॉ. अनिल वाढई प्रमुख रूप से उपस्थित थे, शिविर में नगर सेविका साजिया शहीद शेख, नगर सेविका प्रियंका भारत थूलकर, नगर सेवक पवन मेश्राम ने भेट देकर सहकार्य किया। शिविर में विभिन्न क्षेत्र के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने शिविर में अपनी सेवाएं दी।
जिसमें प्रमुख रूप से डॉ. प्रभात भगत, जनरल फिजिशियन, डॉ. निम्बल मड़ावी, डॉ. आरजू आरिफ शेख, जनरल फिजिशियन, डॉ. रुबीना शेख, जनरल फिजिशियन ।
आरोग्य शिविर में बहुसंख्य रोगियों ने अपनी जांच कराई। इस अवसर पर मरीजों को मुफ्त में औषध तथा रक्त जांच का लाभ प्राप्त हुआ। शिविर को सफल बनाने में जमाते इस्लामी हिंद की बल्लारपुर शाखा के पदाधिकार तथा कार्यकर्ताओं ने भरपूर मेहनत की। शिविर के उद्घाटन में नगराध्यक्षा अल्का ताई वाढ़ई ने आरोग्य के संदर्भ में लोगों की जागरूकता और जमाते इस्लामे हिंद के इस आयोजन की प्रशंसा की तथा ऐसे ही आयोजनों का बढ़ावा मिले ऐसा मत व्यक्त किया। शहर के डॉ. अनिल वाढ़ई ने भी आरोग्य और स्वच्छता पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस अवसर पर स्वास्थ के स्वच्छता जुड़े मुद्दों को समझाया। कार्यक्रम की शुरुआत मौलाना जाकिर हुसैन के पवित्र कुर्रान के पठन के साथ हुई। कार्यक्रम का संचालन वाजिद खान के द्वारा किया गया। अज़हर शेख ने जमाते इस्लामी हिंद की सामाजिक कार्यों से सम्बन्धित जानकारी दी।