*बल्लारपुर के जनता विद्यालय में ‘सड़क सुरक्षा अभियान 2026’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*
*ज्योत्स्ना वानखेडे*:
स्थानीय *जनता विद्यालय सिटी ब्रँच बल्लारपुर* में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय चंद्रपुर की ओर से *’सड़क सुरक्षा अभियान 2026’* के तहत एक भव्य *जागरूकता कार्यक्रम* का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य *छात्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना था।*
इस अवसर पर *परिवहन कार्यालय की ओर से विशेष पथनाट्य* टीम द्वारा पेश किया गया। इस टीम ने अपने ज्ञानवर्धक और प्रेरक अभिनय के माध्यम से छात्रों को यातायात के *नियम, हेल्मेट और सीटबेल्ट का महत्व, तथा सड़क पार करते समय बरती जाने वाली* सावधानियों के बारे में बेहद सरल भाषा में समझाया। सड़क पर होने वाली लापरवाही से दुर्घटनाओं को कैसे रोका जा सकता है, इसका जीवंत चित्रण इस नाटक में किया गया।
इस कार्यक्रम में आरटीओ अधिकारी *प्रणयकुमार केवंबे,* विद्यालय की प्रधानाध्यापिका *सी. व्ही. धकाते* , पर्यवेक्षिका *पी. जे. गंगमवार,* पाली प्रमुख *डॉ. पी. डब्ल्यू. मत्ते और* ग्रंथपाल *_पी. आर. सातपुते_* प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इसके साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
*छात्रों ने बहुत उत्साह के साथ इस नाटक का आनंद लिया और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने का संकल्प लिया।* कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूल प्रशासन और परिवहन विभाग ने विशेष प्रयास किए।
अंत में पी. डब्ल्यू. मत्ते इन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय चंद्रपुर के पूरे टीम का स्कुल के और से आभार माना l
कार्यक्रम महाराष्ट्र के राज्य गीत से संपन्न हुआ l