श्रेयश वानखेडे:
जिला परिषद चंद्रपुर के द्वारा 51 वे जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन दिलासाग्राम कॉन्वेंट, बल्लारपुर में किया गया l
इस जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में वैभव कॉन्वेंट स्कूल के माध्यमिक शिक्षक विभाग से सौ. सुरेखा मिश्रा (पांडेय) मैडम ने प्रथम स्थान हासिल किया एवम उनके द्वारा बनाए गए विज्ञान के शैक्षणिक साहित्य का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया l
जिला परिषद के शिक्षाधिकारी सौ. कल्पना चौहान मैडम तथा पंचायत समिति बल्लारपुर के गटशिक्षणाधिकारी श्री. शरद बोरीकर एवं विस्तार अधिकारी श्री. रविन्द्र लामगे द्वारा सन्मानचिन्ह एवम प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया l
इस अवसर पर वैभव कॉन्वेंट स्कूल के संस्थापक श्री. हेमंत मानकर, सचिव सौ. रजिया खान मैडम, मुख्याध्यापक श्री. विजय शिंदे सभी गणित एवं विज्ञान के शिक्षकों ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया l