Saturday, March 14, 2026
Homeबल्लारपूरमा. सौ.सारिका कनकम (माजी,शिक्षण सभापती, न.प. बल्लारपुर) ने किया नागरिकों के पानी...
spot_img

मा. सौ.सारिका कनकम (माजी,शिक्षण सभापती, न.प. बल्लारपुर) ने किया नागरिकों के पानी की समस्या का निवारण।

मा. सौ.सारिका कनकम (माजी,शिक्षण सभापती, न.प. बल्लारपुर) ने किया नागरिकों के पानी की समस्या का निवारण।

श्रेयश वानखेडे:
पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र जल प्राधिकरण के माध्यम से बल्लारपुर शहर के बस्ती विभाग में पानी सप्लाई बंद हैं क्योंकि गोल पुलिया निर्माण  कार्य शुरू होने की वजह से जल प्राधिकरण की पाइप लाइन फूट गई है और उसकी दुरुस्ती शुरू हैं। पिछले 01/02/2024 से बस्ती विभाग में पानी सप्लाई बंद हैं। प्रभाग क्र:-13 के डॉ.आंबेडकर वार्ड, गांधी वार्ड में पानी समस्या होने से प्रभाग के नागरिकों ने कर्तव्यदक्ष माजी नगरसेविका मा.सौ.सारिका कनकम (माजी, शिक्षण सभापती,न.प,बल्लारपुर)से संपर्क किया। मा.सौ.सारिका कनकम ने संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी व नगर परिषद के अधिकारियों के सहयोग से डॉ.आंबेडकर वार्ड में एवम गांधी वार्ड में नगर परिषद के टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई कर के वार्ड के नागरिकों की पानी की समस्या का सफलतापूर्वक निराकरण किया।
मा.सौ.सारिका कनकम  के नेतृत्व मे दि: 06/02/2024 को डॉ.आंबेडकर वार्ड मे जयभारत आखाड़ा के आस-पास के क्षेत्र में, श्री.राकेश मेहरूलिया  के घर के आस-पास के एरिया में एवम गांधी वार्ड के श्री.भलमे  के घर के आस-पास के क्षेत्र में पानी की कमी से जूझ रहे नागरिकों को नगर परिषद के टैंकर माध्यम से पानी उपलब्ध कराई गई।
 श्री.चंदनसिंह चंदेल  (माजी,अध्यक्ष,वन विकास महामंडल, महाराष्ट्र राज्य) व श्री.हरिश शर्मा (माजी नगराध्यक्ष,न.प, बल्लारपुर)के नेतृृत्व में एवं वरिष्ट नेताओं के मार्गदर्शन में नगरपरिषद द्वारा प्रभाग:-13 में और भी बैतर कार्य करने का विश्वास दिया। इस अवसर पर श्री.सतीश कनकम (शहर सचिव,भा.ज.पा,बल्लारपुर) और श्री.पवन कोत्तूर , श्री.निखिल जैसवाल, श्री.रोहित कलवल, श्री.विक्की मेहरूलिया, श्री.राजू घुबड़े, श्री.राहुल रेवेली, श्री.दिलीप वाघाडे,श्री.धर्मा बावने,सौ.सुरेखा धंदडे इत्यादि असंख्य महिलाएं भी उपस्थित थे। वार्ड के लोगो ने माजी नगरसेविका सौ.सारिका कनकम के इस प्रयास का स्वागत किया।
Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page