Tuesday, January 20, 2026
Homeबल्लारपूरटीम हिफाजते ईमान बल्लारपुर ने सौपा तहसीलदार को ज्ञापन
spot_img

टीम हिफाजते ईमान बल्लारपुर ने सौपा तहसीलदार को ज्ञापन

टीम हिफाजते ईमान बल्लारपुर ने सौपा तहसीलदार को ज्ञापन

श्रेयश वानखेडे:

मुस्लिम समाज के धर्म गुरु मुफ्ती सलमान अजहरी साहब को ३१ जनवरी २०२४ जुनागड गुजरात में किए गए भाषण में जातीवादी-कट्टर पंती और दुसरे धर्मो पर गलत टिका-टिप्पनी करने के झूठे जुर्म में ४ फरवरी २०२४ को गिरफ्तार किया गया वो भी बिना वारंट के, संविधानीक अधिकार के साथ उन्हे वहाँ से बेल मिल गई मगर फिर कच्छ से दुसरी F.I.R. के तहत उन्हे कच्छ ले जाया गया है, जबकी उन्होने अपने भाषण में कभी किसी भी धर्म, जाति, या व्यक्ति को गाली या अपशब्द नही कहॉ तो क्यूँ बार-बार इन्ही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है और हमारी पुलिस प्रशासन F.I.R. दर्ज करे  बिना वारंट के अरेस्ट भी कर रही है।

यह विशेष व्यक्ति को लेकर परेशान किया जा रहा है ।

 जबकि मुस्लिम समाज को लेकर उनके धर्मगुरु को लेकर जगह-जगह लोग खुले तौर पर टिका-टिप्पनी करते है, उनपे ना F.I.R. दर्ज कि जाती है ना कोर्ट में पेशी की जाती है। कानुन सबके लिए बराबर है तो हमारे साथ ऐसा  तहसिलासक्यूँ ?

लोकसभा चुनाव को लेकर यह साजिश मुस्लिम समाज के साथ रची जा रही है और भारत देश की गंगा-जमुना तहजीब को बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में मुस्लिम समाज खुद को असह्य महसुस कर रहा है।  इस मामले में दखल लेकर जो यह सब साजिशे कर रहा है वो चाहे राजनैतिक दल हो या कोई संगठन उसपे संविधानीक कारवाही करें और हमारे मुफ्ती सलमान अजहरी साहब एवं मुस्लिम समाज को राहत बख्शे और इन सब पर रोकथाम कर जल्द से जल्द मुफ्ती सलमान अजहरी साहब को बाइज्जत हर मामले से बरी करे।

यह मांग सय्यद अफजल अली जी इनके नेतृत्व की गई। निवेदन देते समय उपस्थित

शेख अतीक, समीर शेख, फजल अली, अयूब शेख, तौफीक शेख, रफीक शेख, मोहित शेख, मेहराज शेख, फैजान शेख, जुनैद शेख, सैयद नदीम, सरफराज शेख, मुज्जु मामू, गनी शेख, अब्दुल कदीम, फुरकान शेख, अरमान शेख, अदनान शेख, इशाक शेख, सलीम शेख, शोएब खान, सीयू एड.शोएब शेख, वाजिद शेख, सोहेल अली इत्यादि साथी माजूद रहे।

Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page