Wednesday, February 11, 2026
HomeYojnaबल्लारपुर शहर के दिव्यांग बांधवो ने दिया मुख्य अधिकारी को 5%...
spot_img

बल्लारपुर शहर के दिव्यांग बांधवो ने दिया मुख्य अधिकारी को 5% दिव्यांग निधि संबंध में ज्ञापन

बल्लारपुर शहर के दिव्यांग बांधवो ने दिया मुख्य अधिकारी को  5% दिव्यांग निधि संबंध में ज्ञापन

श्रेयश वानखेडे:
 दिव्यांग कल्याण मल्टीपर्पज सोसायटी के अध्यक्ष राजकुमार रामटेके इनके नेतृत्व में एवं सामाजिक कार्यकर्ता आसीफ हुसेन शेख इनके प्रमुख उपस्थित में दिनांक 12/02/2024 सोमवार को न. प. बल्लारपुर के मुखाधिकारी इनके अन उपस्थिति के कारण उपमुख्य अधिकारी जयवंत काटकर  को ज्ञापन दिया गया और उसमे कई प्रकार की मांग की गई।
केंद्र शासन की योजना मे समर्थ दिव्यांग व्यक्ति अधिनियम 1916 द राईट ऑफ पर्सनल विथ दिसाबीलिटी एक्ट 2016 अधिनियम नियम 37 के मुताबिक दिव्यांग व्यक्तियों को विविध योजना में 5% निधि आरक्षित रखने के निर्देश दिए हुवे है।
बल्लारपुर नगर परिषद के माध्यम से दिव्यांगजनो को सन 2018 में 3% निधि निचे लिखे हिसाब से बाटी गई।
1) 100% दिव्यांग व्यक्तियों को
25000 रु
2) 80% दिव्यांग व्यक्तियों को 20000 रु
3) 60% दिव्यांग व्यक्तियों को 15000 रु
4) 40% दिव्यांग व्यक्तियों को 11000 रु
बाटी गई तब महज 345 दिव्यांग बांधवों को इसका लाभ प्राप्त हुवा था।
केंद्र सरकार की योजना समर्थ दिव्यांग व्यक्ति अधिनियम 1916 में कुछ बदलाव के बाद 3% से  बढ़ाकर 5% की गई।
इसके मुताबिक 2018 में नगर परिषद बल्लारपुर द्वारा बाटी गई राशि के हिसाब से 2019 में और राशि बढ़ाकर मिलनी चाहिए थी पर उल्टा इस राशि में कट्टोती हुई है।
2019 से नगर परिषद बल्लारपुर द्वारा जो निधि बाटी जा रही है उसे बहुत ही कम पैमाने पर  वितरित किया जा रहा है।
उदाहरण के तौरपे अगर देखा जाए तो
सन 2019 / 2020 में
1)100%दिव्यांग व्यक्तियों को
6800 रु नगर और 500 रु की
किराना कीट
तब लाभार्थी दिव्यांग व्यक्तियों की संख्या 750 थी
सन 2021/2022
100% दिव्यांग व्यक्तियों को
6600 रु दिए गए।
सन 2022/2023
100% दिव्यांग व्यक्तियों को
4200 रु ही दिया गया।
वर्ष 2023 तक
नगरपरिषद में दिव्यांगों के आए अर्ज के मुताबिक दिव्यांग जनो की संख्या 725 इतनी होने के बावजूद 5% दिव्यांग निधि में बहुत ज्यादा अन्याय किया जा रहा है।
ऐसे दिव्यांग जनों को आभास हो रहा है।
इतने से रक्कम में एक भी दिव्यांग भाई,बहन अपना व्यवसाय नही कर कर सकता और यह निधि मार्च महीने तक वितरित हो जानी चाहिए लेकिन इस निधि को वितरित करने में भी काफी लेट किया जाता है।
जिस कारण शहर के दिव्यांग भाई,बहनो के उम्मीदों पे पानी फेर जैसे हो रहा है।
इन सभी समस्याओं का जल्द से जल्द संज्ञान लेकर दिव्यांगो को व्यवसाईक उन्नति को मजबूत करने हेतु दिव्यांग निधि व्यवस्थित तरीके से ही बाटी जाए
किसी भी दिव्यांग व्यक्ति के साथ अन्याय न किया जाए।
इस वर्ष की निधि 15 दिन के भीतर दिव्यांगो से चर्चा कर वितरित किया जाए अन्यथा दिव्यांग कल्याण मल्टीपर्पज सोसायटी द्वारा मजबूरन हमे आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
निवेदन देते समय उपस्थित दिव्यांग बांधव में
विकास भगत, सुरेश केसकर, सुभाष जोळांगडे, संजय मेश्राम, राजेश  सुरमवार, भास्कर मंथनवार, रूपा राठोड, कांचन इटणकर, वनिता सोनुर्ले उपस्थित थे।
 
Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page