श्रेयश वानखेडे:
महाराष्ट्र सांस्कृतिक कार्य विभाग व बल्लारपुर नगर परिषद के संयुक्त तत्वाधान में 17, 18, 19 व 20 फरवरी को होनेवाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की जानकारी बल्लारपुर नगर परिषद के मुख्याधिकारी व प्रशासक विशाल बाघ ने आयोजित पत्रकार परिषद में दी है, यह कार्यक्रम गौरक्षन वार्ड में स्थित खेल मैदान में महासंस्कृती व शिवजयंती समारोह का आयोजन किया गया है उसी प्रकार बल्लारपुर शहर की स्थापना के 6 सौ वर्ष पूरे होने के शुभ अवसर पर शिवजयंती समारोह में सभी नागरिकों से सहभागी होने का अनुरोध किया है। छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक को 350 साल पूरे होने के अवसर पर सांस्कृतिक कार्य मंत्री तथा जिले के पालक मंत्री सुधिरभाऊ मुनगंटीवार के प्रयास से बल्लारपुर में महासंस्कृतिक समारोह का आयोजन गौरक्षन वार्ड में किया गया है।
सांस्कृतिक कार्य विभाग व बल्लारपुर नगर परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 17 फरवरी को स्वर सम्राट सुखविंदर सिंह की उपस्थिति रहेगी तथा 18 फरवरी को शेर का मनमोहक डांस, शिवमहिमा नृत्य नाट्य में मुंबई के सुप्रसिद्ध सैकड़ों कलाकार शिरकत करेंगे व गर्जा महाराष्ट्र माझा का अदभुत नजारा देखने का सुनहरा मौका बल्लारपुर वासियों को शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है इस चार दिवसीय कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा नागरीको से उपस्थित रहने का आव्हान बल्लारपुर नगर परिषद के मुख्याधिकारी विशाल बाघ ने किया है।