Tuesday, January 20, 2026
Homeबल्लारपूरयुवक समेत परिवार को कड़ी सजा देने की मांग: विश्व हिंदू परिषद...
spot_img

युवक समेत परिवार को कड़ी सजा देने की मांग: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल

युवक समेत परिवार को कड़ी सजा देने की मांग: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल

वर्तमान समय में मोबाइल फोन का जुनून युवा युवतियों में अधिक देखा जा रहा है तथा सोशल मीडिया के माध्यम से युवतियों का शारीरिक एवं आर्थिक शोषण करने की घटना बढ़ती जा रही है. ऐसी ही एक घटना बल्लारपुर शहर में घटी जहां एक नाबालिक छात्रा को मोबाइल फोन के जरिए प्रेमजाल में फंसाकर उसका शोषण किया जा रहा था.  विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने निवेदन जारी कर आरोपी और उसके परिवार को कड़ी सजा देने की मांग की है. बल्लारपुर शहर में एक समुदाय के लड़के ने अपनी प्रेमिका का आर्थिक, मानसिक तथा शारीरिक शोषण किया है.  पीड़ित नाबालिक लड़की ने लड़के और उसके परिवार से जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लेकर कार्यवाही की है किंतु लड़के के परिजनों पर कोई कार्यवाही नहीं किए जाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद बल्लारपुर तथा भोई समाज बल्लारपुर की ओर से तहसीलदार और पुलिस निरीक्षक के माध्यम से जिलाधिकारी और जिला पुलिस अधीक्षक को एक निवेदन दिया गया है जिसमें उस युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है तथा लड़के के परिजनों पर भी सक्त कार्यवाही करने का ज्ञापन द्वारा मांग की है.
  जिले में चल रही पारिवारिक एवं अवैध गतिविधियों, ओयो होटल की जांच करायी जाये और उन होटल व्यवसायियों पर कार्रवाई की जाये. निवेदन में यह भी मांग की गई है कि इस बात की भी जांच की जाए कि विसापुर के ओयो होटल में नाबालिग लड़के-लड़कियों को अनुमति कैसे दी गयी है इस मामले की गहराई से जांच करने की मांग की गई है. इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल तथा भोई समाज बल्लारपुर के संयुक्त तत्वावधान में निवेदन दिया गया है इस समय शुभम निषाद, सत्यनारायण खेंगर, कैलाश जोरा, शुभम बहुरिया, राजेश कैथवास, पवन कोडी, रामेश्वर पासवान, राजू लाडगे, सुरेश केवट, राज निशाद, भूरा निषाद, राजकुमार निषाद, विनोद गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page