Saturday, April 18, 2026
Homeबल्लारपूरहल्के बारिश से ही गोल पुलिया हुवा लबालब, आप के शहर...
spot_img

हल्के बारिश से ही गोल पुलिया हुवा लबालब, आप के शहर प्रवक्ता आसीफ हुसेन शेख ने किया गोल पुलिया के ओर ध्यानाकर्षित

हल्के बारिश से ही गोल पुलिया हुवा लबालब,  आप के शहर प्रवक्ता  आसीफ हुसेन शेख ने किया गोल पुलिया के ओर ध्यानाकर्षित

बल्लारपुर शहर का सबसे पुराना हिस्सा कहे जाने वाला बस्ती विभाग  प्रशासन के अन देखी रवय्ये के चलते जूझ रहा है।
जैसे की आप सभी को पता है अभी हाल ही में बस्ती विभाग को जाने वाले मार्ग पर स्थित गोल पुलिया को नई रेल्वे लाईन स्थापित करने के लिए बढाया गया है। किंतु इस मार्ग से पानी निकाय की समस्या जस की तस बनी हुई दिख रही है।
 दिनांक 07 एप्रिल को देर रात को हुई हल्की बारिश के चलते इस पुलिया में पानी जम गया है।जिस कारण यहां से गुजरने वाले स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करते हुवे देखा गया।
यह मार्ग बस्ती विभाग को शहर के मुख्य धारा से जोड़ता है। इस मार्ग पर थोड़ी भी तकनीकी खराबी आई तो घंटो इस मार्ग पर गाडियों का ताता लग जाता है।इस क्षेत्र में स्कूल, कोर्ट, Wcl, दुकानें होने के कारण यहां पर आने, जाने वाले हर एक नागरिक को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।अभी 2 महीने बाद मानसून आएगा बारिश में हर साल नदी में जरासी भी बाढ़ आती है तो यह मार्ग पूर्णता बंद हो जाता है। बस्ती विभाग के जनता का बल्लारपुर शहर से संपर्क टूट जाता है।
ऐसे में अभी समय रहते इस समस्या को जल्द से जल्द सुलझाया नही गया तो आने वाले दिनों में इस मार्ग पर बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। ऐसा अंदाजा Aap बल्लारपुर शहर के प्रवक्ता आसीफ हुसेन शेख ने व्यक्त की है।
साथ ही प्रशासन के आला अधिकारियों से सोशल मीडिया में विडियो के माध्यम से यह अपील की है की जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए।
Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page