बल्लारपुर में श्री हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया
श्रेयश वानखेडे:
बल्लारपुर में भगवान श्रीराम भक्त हनुमानजी के जन्मोत्सव पर श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में श्रीरामचरित मानस का अखंड रामायण पाठ किया गया जो सतत चौबीस घंटे चलता यहां मंदिर में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ लगी रही, शाम को महाप्रसाद में हजारों श्रद्धालु सहभागी हुए, विधिवत पूजा अर्चना के साथ पंडित चंद्रमाप्रसाद मिश्रा (बल्लारशाह बाबा) के करकमलों व मुखरबिंद से अखंड रामायण पाठ की शुरुवात की गई दूसरे दिन समापन पश्चात हवन आरती के बाद प्रसाद वितरित कर शाम में महाप्रसाद का आयोजन किया गया था जिसमे हजारों नागरिक सम्मिलित हुए । मंदिर में मुख्य रूप से बल्लारपुर के थानेदार आसिफराजा शेख, गजानन डोईफोडे, आरपीएफ इंस्पेक्टर सुनीलकुमार पाठक, पवन यादव, भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष काशीनाथ सिंह, पंडित ज्वालाप्रसाद बाथव आदि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए श्री संकटमोचन मंदिर समिति के अध्यक्ष रमेश निषाद, सलाहगार शिवसंपत विश्वकर्मा, कार्याध्यक्ष मिथलेश विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, सचिव रविंद्र निषाद, संगठक रमेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामप्रकाश त्यागी, सहसचिव दिनेश कोकुलवार, कैलाश मोटघरे, सुधीर लिडवे, दूधनाथ यादव, संतोष निषाद, विशाल श्रीवास, रामबाबू श्रीवास्तव, देवसरण यादव, गया पाल, हरिप्रसाद निषाद, नीरज निषाद, इकबाल पाल, राजकुमार श्रीवास्तव, श्यामबाबू वर्मा, राधेश्याम वर्मा, सिद्धार्थ रंगारी, केतन त्यागी, गिरिजाशंकर यादव, ऋतिक पाल, कार्तिक वर्मा, रामखिलावन केशकर, संपत वर्मा, राजाराम वर्मा, रमेश वर्मा, विनय विश्वकर्मा, आकाश निषाद आदि प्रयासरत रहे ।