Monday, September 21, 2026
spot_img
HomeRailwayमहाप्रबंधक, मध्य रेल ने 10 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार सम्मान प्रदान किया

महाप्रबंधक, मध्य रेल ने 10 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार सम्मान प्रदान किया

महाप्रबंधक, मध्य रेल ने 10 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार सम्मान प्रदान किया

श्रेयश वानखेडे:

मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री धर्म वीर मीना ने दिनांक 02.09.2025 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई में आयोजित एक समारोह में मध्य रेल के 10 कर्मचारियों, अर्थात् मुंबई मंडल के 6, सोलापुर मंडल के 2 और नागपुर एवं पुणे मंडल के 1-1 कर्मचारी को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया।

ये संरक्षा पुरस्कार संबंधित कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान सतर्कता, अप्रिय घटनाओं को रोकने में उनके योगदान और पिछले महीनों के दौरान ट्रेन संचालन में संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदान किए गए। प्रत्येक पुरस्कार में एक पदक, प्रशंसा प्रमाण पत्र, अनुकरणीय संरक्षा कार्य के लिए एक प्रशस्ति पत्र और ₹2000/- का नकद पुरस्कार शामिल है।

पुरस्कार विजेताओं का विवरण

मुंबई मंडल

1. श्री एन प्रसाद, मोटरमैन, कल्याण, मुंबई मंडल ने दिनांक 30.07.2025 को खोपोली लोकल केपी-1 पर काम करते समय, किलोमीटर 74/26 पर एक असामान्य झटका महसूस किया और ट्रेन रोक दी। बारीकी से निरीक्षण करने पर पता चला कि रेल हेड टूटा हुआ है। उन्होंने तुरंत सभी संबंधितों को सूचित किया जिससे एक संभावित दुर्घटना टल गई।

2. श्री गंगेश कुमार, ट्रेन मैनेजर, सीएसएमटी, मुंबई मंडल, दिनांक 31.07.2025 को डोंबिवली लोकल डीएल-10 पर काम करते समय, किलोमीटर 41/0 पर एक ट्रैक मेंटेनर को पटरियों पर हाथ हिलाते और दौड़ते हुए देखा। खतरे को भांपते हुए, श्री गंगेश कुमार ने डाउन फास्ट लाइन पर आ रही कल्याण लोकल संख्या के-71 को तुरंत रोकने के लिए कदम उठाए। ट्रैक मेंटेनर ने दिवा-मुंब्रा खंड पर किलोमीटर 41/0 पर एक रेल फ्रैक्चर का पता लगाया था। श्री गंगेश कुमार की सतर्कता और त्वरित सोच ने एक संभावित दुर्घटना को टालने में मदद की।

3. श्री विनोद कालू म्हात्रे, ट्रैक मेंटेनर, कल्याण, मुंबई मंडल, ने दिनांक 31.07.2025 को दिवा-मुंब्रा खंड पर ड्यूटी के दौरान किलोमीटर 41/0 पर एक रेल फ्रैक्चर देखा। उन्होंने ट्रैक की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाए और सभी संबंधितों को सूचित किया, जिससे एक संभावित दुर्घटना को टालने में मदद मिली।

4. श्री नरेश वसंत घारे, ट्रैक मेंटेनर, कर्जत, मुंबई मंडल, ने दिनांक 19.06.2025 को मानसून पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान ट्रैक फॉर्मैशन खिसका हुआ पाया। उन्होंने ट्रैक की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाए और सभी संबंधितों को सूचित किया, जिससे एक संभावित दुर्घटना को टालने में मदद मिली।

5. श्री राम अनंत मुने, ट्रैक मेंटेनर, नेरल, मुंबई मंडल, ने दिनांक 03.07.2025 को ड्यूटी के दौरान बदलापुर-वांगनी सेक्शन पर किलोमीटर 77/14 पर एक रेल फ्रैक्चर देखा। उन्होंने पटरी की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाए और सभी संबंधितों को सूचित किया, जिससे एक संभावित दुर्घटना टल गई।

6. श्री विशाल बंसोड़े, इलेक्ट्रिकल सिग्नल मेंटेनर (ईएसएम), कलवा, मुंबई मंडल, ने दिनांक 26.06.2025 को सिग्नल अनुरक्षण ड्यूटी के दौरान किलोमीटर 36/140 पर पटरी में फ्रैक्चर देखा। उन्होंने तत्काल कदम उठाए और सभी संबंधितों को सूचित किया, जिससे एक संभावित दुर्घटना टल गई।

सोलापुर मंडल

7. श्री मनीष कुमार, टेक्नीशियन (टीआरडी), कुर्दुवाड़ी, सोलापुर मंडल, ने दिनांक 06.07.2025 को फुट प्लेट निरीक्षण के दौरान बोरीबेल-मलठान खंड पर किलोमीटर 280/10-12 पर ओवर हेड इक्विपमेंट (ओएचई) का जी-जम्पर टूटा हुआ देखा। उन्होंने तुरंत सभी संबंधितों को सूचित किया जिससे एक संभावित दुर्घटना टल गई।

8. श्री विकास कुमार पंडित, टेक्नीशियन (टीआरडी), लातूर, सोलापुर मंडल ने दिनांक 22.07.2025 को हरंगुल यार्ड में निरीक्षण के दौरान एक मालगाड़ी के पेंटोग्राफ में असामान्य गति देखी। बारीकी से निरीक्षण करने पर पेंटोग्राफ प्लेट पर एक बड़ा गड्ढा दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत सभी संबंधितों को सूचित किया जिससे एक संभावित दुर्घटना टल गई।

नागपुर मंडल

9. श्री नीलेश, पॉइंट्समैन, मालखेड, नागपुर मंडल ने दिनांक 01.08.2025 को ड्यूटी पर रहते हुए, एक मालगाड़ी के साथ सिग्नल एक्सचेंज के दौरान, एक वैगन में हॉट ऐक्सल देखा। उन्होंने तुरंत लाल झंडी दिखाई और स्टेशन मास्टर को सूचित किया। उनकी सतर्कता से एक संभावित दुर्घटना टल गई।

पुणे मंडल

10. श्री विश्वामित्र कुमार यादव, टेक्नीशियन (सी एंड डब्ल्यू), दौंड, पुणे मंडल ने दिनांक 15.08.2025 को एक मालगाड़ी की रोलिंग-इन जाँच के दौरान एक वैगन के सीबीसी कपलिंग में कुछ असामान्यता देखी। बारीकी से जाँच करने पर एक टूटे हुए योक का पता चला। उन्होंने तुरंत सभी संबंधितों को सूचित किया जिससे एक संभावित दुर्घटना टल गई।

पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए और उनके कर्तव्यों के प्रति उनकी सतर्कता और समर्पण की सराहना करते हुए, महाप्रबंधक ने कहा कि सतर्कता और समर्पण के ऐसे कार्य दूसरों को यात्रियों की संरक्षा के लिए ईमानदारी से काम करने और जान-माल और रेल संपत्ति की हानि को रोकने के लिए प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक श्री प्रतीक गोस्वामी, प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री चंद्र किशोर प्रसाद, अन्य प्रमुख विभागाध्यक्ष और मध्य रेल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page