दो अलग-अलग घटनाओं में 05 आरोपियों (03 महिला तथा 02 पुरुष) को 09 बैग मे 91 किग्रा गांजा कीमत 13,75,990/- रुपए के साथ पकड़ने बाबत।
श्रेयश वानखेडे:
आरपीएफ मंडल नागपुर द्वारा गठित नार्कोस टीम तथा अखुशा एवं आरपीएफ पोस्ट नागपुर ने संयुक्त लगातार कार्रवाई के दौरान दिनांक 01.05.2024 को निम्न दो घटनाओं में 05 आरोपियों (03 महिला तथा 02 पुरुष) को 09 बैग मे गांजा वज़न 91 किग्रा कीमत 13,75,990/- रुपए के साथ साथ पकड़कर लोहमार्ग पोलिस को किया है। जिसका विवरण इस प्रकार हैं।
1) दिनांक 01,05.2024 को टीम में तैनात आरक्षक विकास कुमार तथा आरक्षक नीरज साथ मे श्वान प्रिंस ट्रेन 22705 तिरुपति जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस में बल्लारशाह से नागपुर तक ट्रेन में मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम एवं निगरानी के दौरान कोच बी-2 के सीट नंबर 17, 20, 23 के नीचे रखे बैगों को श्वान द्वारा सूंघकर मादक पदार्थ के साथ 05 आरोपी नाम
01) दीपाली बाला. उम्र 36 वर्ष निवासी गाव तुगलकाबाद, नई दिल्ली 02) मीरा सरकार, उम्र 42 वर्ष. निवासी हरीपुर, छितका, नडिया पश्चिम बंगाल 03) दीपाली दस, उम्र 50 वर्ष निवासी हाउस न. 450. गला न. 16, छुरिया मोहल्ला, तुगलकाबाद, नई दिल्ली 4) अमलेश ब्रम्हा, उम्र 36 वर्ष, निवासी हाउस न. 286-बी/10, छुरिया मोहल्ला, तुगलकाबाद, नई दिल्ली तथा 5) विश्वजीत मण्डल, उम्र 39 वर्ष निवासी – नटुनविरपूर, नाड़िया पश्चिम बंगाल को 08 बैग में खाकी टेप से लपेटा हुआ भिन्न भिन्न वजन के 40 पैकेट गांजा के साथ पकड़ा। सूचना के अनुसार उक्त ट्रेन नागपुर स्टेशन पहुंचने पर उपनिरीक्षक प्रियंका सिंह, महिला आरक्षक भावना चंद्रिकापुरे, आरक्षक राकेश पाल, तथा सहायक उपनिरीक्षक मुकेश राठोड द्वारा अटेण्ड करके उक्त ट्रेन को चेक करके उपरोक्त संदिग्ध को मय मुद्देमाल के साथ नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 01 पर उतारा गया है। आरपीएफ पोस्ट नागपुर ASI भगवान लेंडे द्वारा मौके पर जप्ती पंचनामा की कार्यवाही के दौरान उपरोक्त *40 पैकेटों का वजन करने पर कुल 82.666 KG गांजा, कीमत 12,39,990/- रुपए* का पाया गया।
घटनास्थल की कार्रवाई के बाद उक्त सभी आरोपीयों को मय मुद्देमाल के साथ दिनांक 02.05.2024 को जीआरपी वर्धा को सुपुर्द करने पर उपरोक्त के विरूद्ध अपराध क्रमांक 185/2024 कलम 20(b)(ii),8(c) NDPS ACT के तहत मामला दर्ज़ कर गिरफ्तार करके मामले की जांच जारी है।
2) दिनांक 01.05.2024 को टीम में तैनात आरक्षक हरविन्द्र सिंह, आरक्षक जसवीर सिंह CIB NGP, तथा RPF POST NGP के ASI अमित कुमार HC सुरेश शुक्ला, CT अवधेश कुमार विश्वकर्मा के द्वारा रेलवे स्टेशन नागपुर पर अपराध की रोकथाम ड्यूटी के दौरान ट्रेन नंबर 12409 हजरत निज़ामुद्दीन गोडवना एक्सप्रेस विकलांग कोच में सीट के नीचे से 02 ट्राली बैग में गांजा मिलने पर सहायक उपनिरीक इंद्र पाल चौकसे ने राजपत्रित अधिकारी श्रीकुमार कुरूप, सहायक सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ नागपुर के समक्ष जप्ती पंचनामा की कार्रवाई करके कुल गांजा वजन 8.347 kg कीमत 125.205/- जप्त किया गया । घटनास्थल की पूर्ण कागजी कार्यवाही पश्चात उक्त मुद्देमाल को जीआरपी नागपुर को अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया। जहां पर CR NO 501/2024 U/S 20(b) (ii) NDPS ACT के तहत दिनांक 02.05.2024 को अज्ञात पर कायमी कर उक्त मामले को जांच में लिया गया। मामले की जांच सपोनि अश्वनी पाटिल द्वारा जारी है।
उपरोक्त कार्रवाई श्री मनोज कुमार वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त नागपुर एवं ससुआ श्री कुमार कुरुप के मार्गदर्शन में पूरी की गई हैं।