विकास के रास्ते पर ही गाव आगे बढता है, जिला आगे बढता है, राज्य आगे बढता है, अंत मे देश आगे बढता है। मगर विकास का रास्ता आम जनता को सिरदर्द साबित नही होना चाहिये। पुरे देश मे बल्लारपूर रेल्वे का जंक्शन है, लेकिन उनका फंक्शन ठीक से काम नही करने की चर्चा सुरू हो गई है।
बल्लारपूर का गोल पुलिया का रास्ता आने वाले दिनो मे सिरदर्द साबित होने वाला है। संबंधित विभाग ने अपने फायदे हेतू अपणा काम एक तरफ से तो कर लिया है। मगर पाणी निकासी के लिए कोई जगा नही रखी, जिसके कारण हलकी बारिश में गोल पुलिया मे पानी भर जाता है।
इस पुलिया मे एक तरफ से चढाव है, तो दुसरी तरफ गड्डा बना हुआ है। बरसात शुरू होने मे करीबन 15 दिन बचे हुए है। फिर भी इच बीच में कभी भी पाणी आ रहा है। बल्लारपूर की अलग अलग संघटना अपनी ओर से पुरी तरह से समस्या का समाधान निकालने मे जुटी हुई है।
चंद्रपूर जिल्हे के पालकमंत्री नामदार सुधीरभाऊ मुनगंटीवार ने बल्लारपूर के गोल पुलिया समस्या के तरफ ध्यानाकर्षण करके जल्द से जल्द इसका निराकरण करे ऐसी अपेक्षा जनता कर रही है।