भारी बारिश शुरू होने से पहले नालों की सफाई और झाड़ो की छटाई करें:- आम आदमी पार्टी बल्लारपुर
श्रेयश वानखेडे:
शहर में बारिश का मौसम होने के बावजूद अभी तक शहर के कई छोटे-बड़े नालों की सफाई नहीं हो पायी है. अगर भारी बारिश शुरू हो गई तो नालों की गंदगी नागरिकों के घरों में घुस सकती है और यह गंदगी सड़कों पर भी जमा हो सकती है. यही कारण है कि आम आदमी पार्टी के शहर अध्यक्ष रविभाऊ पुप्पलवार के साथ प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्याधिकारी जयवंत काटकर को ज्ञापन दिया गया, भारी बारिश से पहले नाली सफाई का काम पूरा करने एवं 5-6 दिन पहले हुई बारिश के कारण शहर में कई पेड़ गिर गए, इसलिए अब भारी बारिश शुरू होने से पहले सड़क के किनारे जो पेड़ गिरने और टूटने की अवस्था में है, उनकी छंटाई का काम भी त्वरित करने के साथ बारिश के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर भी जल्द से जल्द कार्रवाई की जाने की मांग भी की गई.
इस शहराध्यक्ष शहर अध्यक्ष रविकुमार पुप्पलवार, उपाध्यक्ष अफजल अली, प्रवक्ता आसिफ हुसैन शेख, गणेश अकोले और इत्यादि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे.