Sunday, September 13, 2026
spot_img
Homeबल्लारपूरनगरपरिषद स्कूलों के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी फिर मैदान में

नगरपरिषद स्कूलों के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी फिर मैदान में

नगरपरिषद स्कूलों के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी फिर मैदान में

श्रेयश वानखेडे:

आम आदमी पार्टी पिछले दो साल से नगरपरिषद स्कूलों के मुद्दे पर आक्रामक भूमिका निभा रही है।  पार्टी शहर में नगरपरिषद स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।  पिछले सत्र में जब AAP ने स्कूल सामग्री की आपूर्ति के बारे में मुख्याधिकारी विशाल वाघ से सवाल किया था, तो उन्होंने कहा था, “अगर आपने ये कोशिश नहीं भी की होती, तो भी हम छात्रों को सारी शैक्षणिक साहित्य वक्त पर दे देते। हम जानते हैं, छात्रों को कब तक क्या देना है। लेकिन इस सत्र में स्कूल शुरू हुए, लगभग दो माह बीत चुके हैं, फिर भी विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म, ब्याॅग, जूते, टाई, बेल्ट, मोजे, बुक, किताबों का वितरण नहीं किया गया है। क्या यह CO की जिम्मेदारी है?  क्या मुख्याधिकारी को पिछले सत्र में बोले गए शब्द याद नहीं हैं? “AAP” शहर अध्यक्ष रविभाऊ पुप्पलवार ने यह सवाल उठाया और मांग की है, छात्रों को तुरंत शैक्षणिक साहित्य वितरित कीया जाए, स्कूलों में शिक्षकों की संख्या बढ़ाई जाए और नगर परिषद स्कूलों के तहत प्री-प्राथमिक अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में विद्यार्थियो की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जाएं और दिनांक:22/07/2024 को  उपमुख्याधिकारी जयवंत काटकर को दिये गये ज्ञापन में सत्र 2023-24 में शिक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुधार के लिए नगरपरिषद द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी मांगी गई और मुख्याधिकारी से AAP ने सभी स्कूलों का दौरा करके शैक्षणिक व्यवस्था की समीक्षा करने की अनुमति मांगी है,   रविभाऊ पुप्पलवार जी ने चेतावनी है की, यदि इस सप्ताह छात्रों को नगरपरिषद द्वारा दिए जाने वाले स्कूली सामग्री वितरित नहीं की गई, तो आम आदमी पार्टी जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगी और इस विरोध के लिए मुख्याधिकारी, शिक्षा अधिकारी और सभी संबंधित विभाग प्रमुखों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। इस वक्त उपाध्यक्ष गणेश सिलगमवार, अफजल अली, सचिव ज्योतिताई बाबरे, स्मिताताई लोहकरे, रेखाताई भोगे, सतीश श्रीवास्तव, मनीषाताई अकोले, ज्योतिताई कडूकर,  प्रीति जगताप आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page