Tuesday, August 25, 2026
spot_img
Homeबल्लारपूरबल्लारपुर ग्रामीण अस्पताल की व्यवस्था सुधारें

बल्लारपुर ग्रामीण अस्पताल की व्यवस्था सुधारें

बल्लारपुर ग्रामीण अस्पताल की व्यवस्था सुधारें

आप ने दिया 7 दिन का अल्टिमेटम, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी

श्रेयश वानखेडे:

चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर ग्रामीण अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर बल्लारपुर तालुका आम आदमी पार्टी की ओर से  शुक्रवार को वैद्यकीय अधिकारी डॉ. गजानन मेश्राम को ज्ञापन देकर सेवा में सुधार करने की मांग की गई, अन्यथा 7 दिनों बाद आंदोलन करने का अल्टीमेटम दिया गया.

शिष्टमंडल द्वारा बताया गया कि, ग्रामीण अस्पताल पर 33 गांव का भार है. यहां बड़ी संख्या में मरीज अपना उपचार कराने आते हैं. उनके साथ स्टाफ का व्यवहार ठीक नहीं रहता. दवाइयां भी बराबर उपलब्ध नहीं होती. अनुभवी डॉक्टर व सर्जन नहीं है. प्रैक्टिस कर रहे MBBS, BAMS  किए हुए फ्रेशर डॉक्टर मरीजों का उपचार करते हैं. कोई भी सीरियस केस आया तो उसे सीधा जिला अस्पताल भेज देते हैं  जिससे कभी-कभी बीच में ही मरीजों की उपचार के अभाव में मौत हो जाती है. सर्पदंश, कुत्ता या अन्य जहरीले जीवों के काटने पर लगाए जाने वाले इंजेक्शन व वैक्सीन यहां नहीं रहती. इस ओर ध्यान देकर उक्त सारी सुविधाएं उपलब्ध कराएं, अन्यथा आम आदमी पार्टी, बल्लारपुर ग्रामीण अस्पताल के सामने आंदोलन करेगी. शिष्टमंडल में अधि. किशोर पुसलवार, बलराम केसकर, परमजीत सिंह झगड़े, अवधेश तिवारी, दिनेश जैस्वाल, मनीष नागापुरे, इरशाद अली, अजय श्रीवास, निलेश जाधव, नारद प्रसाद ठाकुर आदि का समावेश था.

Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page