Friday, December 12, 2025
HomeCrimeबल्लारपुर पुलिस ने दो देशी पिस्टल के साथ चार आरोपियों को हिरासत...
spot_img

बल्लारपुर पुलिस ने दो देशी पिस्टल के साथ चार आरोपियों को हिरासत में लेकर बड़ी कार्यवाही को दिया अंजाम

बल्लारपुर पुलिस ने दो देशी पिस्टल के साथ चार आरोपियों को हिरासत में लेकर बड़ी कार्यवाही को दिया अंजाम

श्रेयश वानखेडे:

बल्लारपुर शहर में बल्लारपुर पुलिस ने छापेमारी कर दो देशी पिस्टल के साथ चार आरोपियों को हिरासत में लिया है कल 13 अक्टूबर की शाम 5.30 से 6 बजे के बीच कश्मीर सिंह महेंद्र सिंह बावरी, फुकटनगर बामनी, बल्लारपुर, स्थित निवास पर तलाशी के दौरान एक पुराना देशी पिस्टल दस हजार कीमत की जब्ती कर भारतीय हथियार अधिनियम की धारा 3, 25 के तहत मामला दर्ज किया गया, दूसरी घटना में आकाश बाबूराव चाफले (24), प्रणय मारोती जूनघरे (23), दोनों सुब्बई निवासी, पलविंदर सिंह चंदसिंह बावरी, कन्नमनगर वार्ड बल्लारपुर निवासी, को हिरासत में लेकर आकाश बाबूराव चाफले के पास से एक पुराना पिस्टल जिसकी कीमत पच्चीस हजार रुपए लगाई गई इसे जब्त कर भारतीय हथियार अधिनियम की धारा 7, 27 के तहत मामला दर्ज किया गया।

इस कार्यवाही में कुल चार आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया। सूत्रों की माने तो एक आरोपी ने बहन को छेडनेवालों को सबक सिखाने के इरादे से पिस्टल की खरीदी किए जाने की जानकारी सामने आ रही है सच्चाई की तह  तक पुलिस बहुत पहुंचनेवाली है जल्द इस अपराध की जांच पूरी होंगी. यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु, उपविभागीय पुलिस अधिकारी राजुरा दीपक साखरे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक सुनील विट्ठलराव गाडे, सहायक पुलिस निरीक्षक अंबादास टोपले, पुलिस उपनिरीक्षक हुसैन शाह, दबंग एएसआई गजानन डोईफोडे, डीबी के जांबाज पुलिस हवलदार रणविजयसिंह ठाकुर, आनंद परचाके, सत्यवान कोटनाके, संतोष दांडेवार, सुनील कामटकर, पुरूषोत्तम चिकाटे, पुलिस अमलदार शेखर माथनकर, शरदचंद्र करुष, विकास जुमनाके, वशिष्ठ रंगारी, मिलिंद अत्राम, खंडेराव माने, लाखन चव्हाण, अनिता नायडू, चालक विकास खंडार ने नवरात्रि पर्व तथा आनेवाले विधानसभा चुनाव के तहत इस बड़ी कार्यवाही को बड़ी ही कुशलता से थानेदार के मार्गदर्शन में डीबी पुलिस की टीम ने वारदात का पर्दाफाश किया है।

Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page