Sunday, December 7, 2025
HomeRailwayट्रेन नं.07052 EXP के कोच में 02 ट्राली बैग,व 04 नग नायलोन...
spot_img

ट्रेन नं.07052 EXP के कोच में 02 ट्राली बैग,व 04 नग नायलोन के थैले में मिली देसी दारू की 1490 नग पकड़कर GRP को सुपुर्द

ट्रेन नं.07052 EXP के कोच में 02 ट्राली बैग,व 04 नग नायलोन के थैले में  मिली देसी दारू की 1490 नग पकड़कर GRP को सुपुर्द

Shreyash Wankhede:

दिनांक 13.11.2024 को, ट्रेन नं. 07052 के बल्हारशाह स्टेशन PF NO 03 पर आगमन समय 23:32 बजे 20 से 08 बजे के शिफ्ट ड्यूटी पर उपस्थित उपनिरीक्षक रामनिवास यादव तथा प्रधान आरक्षक भाउराव अंभोरे, आरक्षक मंगलदीप, आरक्षक प्रवीन कुमार गस्त के दौरान 03 ब्यक्तियों द्वारा कोच में संदिग्ध हालत में  बैग चढाते हुए दिखाई दिए तो रोककर बैगो के संबंध में  व्यक्तियों से पूछताछ करने पर तीनों ने संतोष जनक जबाब नहीं दिए बाद 06 बैगो को चेक करने पर उसमे देसी दारू 90ML कि  बोतले दिखाई दिया बाद सभी बैगो के साथ तीनों ब्यक्तियो को ट्रेन के नीचे उतारकर दो पंचो के समक्ष नाम व पता पूछने पर 01) यशवंत राजू  अडलकोंडावार उम्र 24 वर्ष निवासी – हनुमान मन्दिर के पास महाराणा प्रताप वार्ड बल्लारपुर जिला चंद्रपुर, 02) निरंजन महेंद यादव उम्र 27 वर्ष निवासी – मौलाना आजाद वार्ड बल्लारपुर जिला- चंद्रपुर,  03) सुफियान इकबाल शेख उम्र 18 वर्ष निवासी – शिवनगर वार्ड बल्लारपुर जिला चंद्रपुर, बताये बाद  बैगो को चेक करने पर सभी बैगो में 90 ML के बोत्तल Value 35/- जिसके उपर रॉकेट देशी दारू संतरा लिखा हुआ था।

 उपरोक्त तीनों आरोपियों के साथ सभी 06 बैगो को आर.पी. एफ. थाना बल्लारशाह में लाकर दो पंचो के समक्ष तीनों  आरोपियों के पास से निम्नलिखित 06 बैग के साथ मुद्देमाल जप्ती पंचनामा के तहत जप्त किया गया जिसका विवरण निम्ननुसार है

ट्राली बैग- 01)लाल कलर  ट्राली बैग 250/- नग 90ML Value 35/- x250=8750/-

ट्राली बैग- 02)मोर कलर ट्राली बैग –250/- नग 90ML Value 35/- x250=8750/-

थैला बैग- 01)नायलोन के थैले -250/- नग 90ML Value 35/- x250=8750/-

थैला बैग -02) नायलोन के थैले -250/- नग 90ML Value 35/- x250=8750/-

थैला बैग -03)नायलोन के थैले -250/- नग 90ML Value 35/- x250=8750/-

थैला बैग -04)नायलोन के थैले -240/- नग 90ML Value 35/- x240=8400/-

   कुल देसी दारू कि बोतल -1490 नग 90ML X 35/- कुल कीमत -52150/-

उक्त 06 बैगो  में मिली देसी दारू के 1490 नग 90 ML के बोतल को बैग के साथ चेक करवा कर उक्त तीनो आरोपियों के साथ अग्रिम कार्यवाही हेतु GRP बल्हारशाह के तावे में दिया गया। जीआरपी बल्लारशाह द्वारा दिनांक 14.11.24 को ऑक्यूरेंस नंबर 45/2024 महाराष्ट्र दारू बंदी कायदा 65 (अ) (ई) व 66 (ब) के तहत मामले की जांच GRP द्वारा जारी हैं। प्रगति रिपोर्ट श्रीमान जी को प्रेषित की जाएगी।

उपरोक्त कार्यवाही श्री मनोज कुमार वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त RPF नागपुर तथा श्री  कुमार कुरूप सहायक सुरक्षा आयुक्त RPF नागपूर के निर्देशन में तथा एस के पाठक निरीक्षक बल्लारशाह के मार्गदर्शन में की गई।

Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page