Friday, May 1, 2026
Homeबल्लारपूरमहाराष्ट्र पत्रकार संघ का कला गौरव पुरस्कार समारोह संपन्न हुआ
spot_img

महाराष्ट्र पत्रकार संघ का कला गौरव पुरस्कार समारोह संपन्न हुआ

महाराष्ट्र पत्रकार संघ का कला गौरव पुरस्कार समारोह संपन्न हुआ

श्रेयश वानखेडे:

बल्लारपुर में महाराष्ट्र पत्रकार संघ, शाखा तालुका बल्लारपुर की ओर से मराठी पत्रकारीता के दर्पणकार बाळशास्त्री जांभेकर की जयंती के उपलक्ष्य में ६ जनवरी की सुबह ठीक ११:३० बजे नगर स्थित श्री संत तुकाराम सभागृह में विविध क्षेत्र में पारंगत व्यक्ति विशेष के साथ साथ नगर के गणमान्य पत्रकारों का स्वागत सत्कार किया गया। इस नियोजित कार्यक्रम के उद्घाटिय अध्यक्ष पद पर चंदनसिंह चंदेल ने अपना स्थान सुशोभित किया तो ठीक उसी प्रकार कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में नगर के पुर्व नगराध्यक्ष, भाजपा के जिला अध्यक्ष हरीश शर्मा, भाजपा शहर अध्यक्ष काशीनाथ सिंह, वसंतराव खेडेकर, मुन्ना खेडकर, डॉ अभिलाषा गावतुरे, प्रा डॉ विजय सोरते, प्रा डॉ सुधीर मोते आदि ने अपना स्थान ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत दर्पणकार बाळशास्त्री जांभेकर के तैलचित्र पर पुष्पार्पण दीप प्रज्वलित कर महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के दिवंगत स्व.मधुकर रणदीवे एवं स्व.सुरेशभाऊ रामगुंडे  के भी फोटो पर माल्यार्पण कर की गई।

उदघाटन पश्चात मंच पर उपस्थित सभी मान्यवरों का पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल एवं सन्मानचिन्ह देकर स्वागत सत्कार किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना महाराष्ट्र पत्रकार संघ के तालुका अध्यक्ष रमेश निषाद ने किया। स्वागत पश्चात मंच पर पीठासीन सभी मान्यवरों ने अपने अपने भाषण में पत्रकारों को नए वर्ष एवं पत्रकार दिवस की शुभकामना देकर अपने शब्दों को विराम दिया।

इसके साथ ही नगर में विभिन्न क्षेत्रों में पारंगत हासिल जैसे सामाजिक, शिक्षण, उद्योग, राजकीय,शासकीय, कला, क्रीड़ा, साहित्य आदि अनेक विभागों के व्यक्ति विशेष का मोमेंटो, शाल, श्रीफल, सर्टिफिकेट देकर संघ की ओर से मान्यवरों के हस्ते सत्कार किया गया। जिसमे अधिवक्ता विकास गेडाम, डॉ प्रशिक वाघमारे, पवन यादव, सौ वीना पुणेकर, नारदप्रसाद ठाकुर, राजू वानखेड़े, प्रिया जांबरे, जयकांत उर्फ सोनू थोरात, सतीश शेंडे, पवन जयसवाल, तेजल निषाद आदि का शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ, शील्ड व  प्रमाणपत्र देकर  सत्कार किया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन शांतिकुमार गिरमिल्ला, विशाल डुंबरे ने संभाला तो ठीक उसी प्रकार कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सौ.योगिता पाटेकर ने किया। कार्यक्रम की सफलतार्थ महाराष्ट्र पत्रकार संघ के धनंजय पांढरे, राजू राठौड़, संजय घुगलोत, अधिवक्ता संजय बुरांडे समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों का विशेष योगदान प्राप्त हुआ। उसी प्रकार जेष्ठ  पत्रकार श्रीनिवास उन्नावा, विकास राजुरकर, उमेश तपासे, प्रमोद दुबे, संजय तिवारी, गणेश रहीकवार, मंगेश रेगुंडवार, पवन साल्वे, रमाकांत यादव, प्रमोद गहलोत, मनोहर दोतपल्ली, शंकर महाकाली, अनिल पांडे, मनीष तवाड़े, हनीशा दुधे, करण कोलूगुरी, सरिता मालू, हेमा व्यास, शक्ति धिराल,चंदन देवांगन, महाराष्ट्र पत्रकार संघ शाखा राजुरा के अध्यक्ष संजय रामटेके, आदित्य भाके आदि पत्रकार तथा नागरिक कार्यक्रम मे उपस्थित रहे।

Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page